Hazaribagh News: आदिवासी आरक्षित सीटों में संभावित कटौती के विरोध में बैठक, 30 अगस्त को रांची में जुटेंगे हजारों लोग

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग: बैठक में उपस्थित आदिवासी महा जुटान के लोग | प्रभात खबर

हजारीबाग में आदिवासी संगठनों ने आगामी चुनावों में आरक्षित सीटों में संभावित कटौती के विरोध में एक महत्वपूर्ण बैठक की. इस बैठक में आंदोलन की रणनीति पर चर्चा हुई और 30 अगस्त को रांची में होने वाली आदिवासी एकता महा जुटान रैली की तैयारियों की समीक्षा की गई. इस रैली का उद्देश्य आदिवासी समाज की एकजुटता और मांगों को मजबूती से रखना है.

विज्ञापन

हजारीबाग: आगामी लोकसभा और विधानसभा चुनाव में आदिवासियों के लिए आरक्षित सीटों में संभावित कटौती के विरोध में मंगलवार को हजारीबाग सर्किट हाउस में आदिवासी संगठनों की बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता आदिवासी महा जुटान रैली के हजारीबाग जिला संयोजक विजय सिंह भोक्ता ने की, जबकि संचालन महा जुटान के प्रवक्ता विक्की कुमार धान ने किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बैठक में हजारीबाग जिले के प्रमुख सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस दौरान आरक्षित सीटों में संभावित कटौती के विरोध में आंदोलन की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गयी. प्रतिनिधियों ने आगामी कार्यक्रमों को लेकर भी विचार-विमर्श किया.

30 अगस्त को रांची में होगा आदिवासी एकता महा जुटान

बैठक में 30 अगस्त 2026 को रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित आदिवासी एकता महा जुटान रैली की तैयारियों की समीक्षा की गयी. बैठक में निर्णय लिया गया कि हजारीबाग जिले से हजारों की संख्या में लोग रांची पहुंचेंगे.

इसके लिए जिले के प्रत्येक प्रखंड और पंचायत से आदिवासी समाज के युवाओं और नौजवानों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया. आयोजकों ने कहा कि रैली के माध्यम से आदिवासी समाज की एकजुटता और अपनी मांगों के प्रति आवाज को मजबूत किया जायेगा.

बैठक में जिले के विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने रैली को सफल बनाने के लिए अपने-अपने स्तर पर तैयारी करने पर सहमति जतायी.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola