टाटीझरिया से संदिग्ध हालत में मिला विवाहिता का शव, पति पर हत्या का आरोप

Updated:
विज्ञापन

मृतिका का फाइल फोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटीझरिया के झरपो गांव में एक विवाहिता का शव संदिग्ध हालत में मिला। मायके वालों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन

टाटीझरिया: थाना क्षेत्र के झरपो निवासी बेबी देवी (पति अर्जुन राम) का शव मंगलवार को उसके घर से संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद किया गया. मायके वालों ने मृतका के पति पर हत्या का आरोप लगाया है. जानकारी के अनुसार, मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे लोग बेबी देवी के घर पहुंचे, तो उसका शव घर में पड़ा मिला.

विज्ञापन

उस समय उसका पति अर्जुन राम भी घर में मौजूद था. घटना की सूचना मायके वालों और पुलिस को शाम में मिली. इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी. मृतका का मायका टाटीझरिया के डुमर पंचायत अंतर्गत बेड़म गांव में है. उसकी शादी वर्ष 2018 में झरपो निवासी अर्जुन राम के साथ हुई थी.

उसके दो बेटे हैं, जिनमें एक की उम्र चार वर्ष और दूसरे की दो वर्ष है. मृतका के पिता बासो भुइयां सहित अन्य परिजनों का कहना है कि बेबी देवी की हत्या की गयी है. इधर, स्थानीय लोगों के अनुसार अर्जुन राम का किसी अन्य महिला से प्रेम प्रसंग चल रहा था, जिसे लेकर पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता था.

इस मामले को लेकर मायके पक्ष की ओर से कई बार पंचायत भी की गयी थी. खबर लिखे जाने तक थाना में आवेदन नहीं दिया गया था. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हजारीबाग भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola