हजारीबाग में प्रमंडल आयुक्त ने ग्रहण किया पदभार, प्रभात खबर की खबर का असर

उत्तरी छोटानागपुर के प्रमंडल आयुक्त का पदभार ग्रहण करते आईएएस मनोज कुमार.
Hazaribagh News: झारखंड के हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त के रूप में 2007 बैच के आईएएस मनोज कुमार ने पदभार ग्रहण किया. 31 दिसंबर से खाली पद पर झारखंड सरकार के आदेश के बाद नियुक्ति हुई. इस संबंध में 10 फरवरी 2026 को प्रभात खबर की ओर से समाचार प्रकाशित किया गया था. उसके बाद मनोज कुमार को प्रमंडल आयुक्त के तौर पर पदस्थापित किया गया है.
हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट
Hazaribagh News: हजारीबाग में उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के आयुक्त के तौर पर झारखंड कैडर के 2007 बैच के आईएएस अफसर मनोज कुमार ने गुरुवार को पदभार ग्रहण कर दिया है. झारखंड सरकार के आदेश के बाद उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के पद मनोज कुमार की पोस्टिंग की गई है. यह पद पिछले डेढ़ महीने से खाली था.
मनोज कुमार को अतिरिक्त पदभार
प्रमंडलीय सूचना एवं जनसंपर्क कार्यालय की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार, राज्य सरकार के आदेश के बाद मनोज कुमार ने गुरुवार को उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल, हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार ग्रहण किया. इससे पहले मनोज कुमार रांची में महिला, बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग के सचिव के पद पर पदस्थापित थे. इस अवसर पर उन्होंने प्रमंडल के प्रशासनिक कार्यों की समीक्षा करते हुए संबंधित पदाधिकारियों को जनहित में सभी कार्यों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं प्रभावी निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
आयुक्त ने कर्मचारियों से की मुलाकात
पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने कार्यालय के पदाधिकारियों और कर्मचारियों से मुलाकात की. इस अवसर पर आयुक्त के सचिव बासुदेव प्रसाद, अवर सचिव रास बिहारी, उपनिदेशक, जनसंपर्क रोहित कुमार सहित अन्य पदाधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे.
31 दिसंबर से खाली था पोस्ट
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल मुख्यालय हजारीबाग में आयुक्त का पद पिछले डेढ़ महीने से खाली पड़ा है. 31 दिसंबर 2025 को तत्कालीन आयुक्त पवन कुमार सेवानिवृत्त हो गए थे. उनके रिटायरमेंट के बाद अब तक नए आयुक्त की पोस्टिंग नहीं हो सकी है. इससे प्रमंडल स्तर पर प्रशासनिक गतिविधियां ठप जैसी स्थिति में पहुंच गई हैं.
इसे भी पढ़ें: सिविल कोर्ट के बाद अब रांची समाहरणालय को बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस छावनी बना डीसी ऑफिस
सात जिलों की जिम्मेदारी संभालते हैं प्रमंडल आयुक्त
उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल के अंतर्गत हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद और रामगढ़ जिले आते हैं. इन सभी जिलों में विकास योजनाओं की निगरानी, विभागीय समीक्षा और प्रशासनिक समन्वय का जिम्मा आयुक्त कार्यालय पर होता है. आयुक्त के नहीं रहने से इन सातों जिलों में प्रशासनिक संतुलन प्रभावित हो रहा है.
इसे भी पढ़ें: जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट पर जहाज नहीं, घूमता है सियार! 26 फरवरी को आएंगी राष्ट्रपति
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By KumarVishwat Sen
कुमार विश्वत सेन प्रभात खबर डिजिटल में डेप्यूटी चीफ कंटेंट राइटर हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता का 25 साल से अधिक का अनुभव है. इन्होंने 21वीं सदी की शुरुआत से ही हिंदी पत्रकारिता में कदम रखा. दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता का कोर्स करने के बाद दिल्ली के दैनिक हिंदुस्तान से रिपोर्टिंग की शुरुआत की. इसके बाद वे दिल्ली में लगातार 12 सालों तक रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने दिल्ली से प्रकाशित दैनिक हिंदुस्तान दैनिक जागरण, देशबंधु जैसे प्रतिष्ठित अखबारों के साथ कई साप्ताहिक अखबारों के लिए भी रिपोर्टिंग की. 2013 में वे प्रभात खबर आए. तब से वे प्रिंट मीडिया के साथ फिलहाल पिछले 10 सालों से प्रभात खबर डिजिटल में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. इन्होंने अपने करियर के शुरुआती दिनों में ही राजस्थान में होने वाली हिंदी पत्रकारिता के 300 साल के इतिहास पर एक पुस्तक 'नित नए आयाम की खोज: राजस्थानी पत्रकारिता' की रचना की. इनकी कई कहानियां देश के विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हुई हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




