हजारीबाग में शराब की तस्करी जोरों पर, ज्यादा फायदे कमाने के चक्कर में कई युवा चपेट में

Updated:
विज्ञापन

चोरदाहा एवं भगहर जंगल में अवैध शराब का करोबार जोरों पर है. सूत्रों का कहना है कि इस कारोबार में तस्करों का नेटवर्क काफी मजबूत है. पुलिस की छापामारी के पहले ही तस्करों को इसकी जानकारी मिल जाती है

विज्ञापन

चौपारण. प्रखंड के चोरदाहा एवं भगहर जंगल में अवैध शराब का करोबार जोरों पर है. सूत्रों का कहना है कि इस कारोबार में तस्करों का नेटवर्क काफी मजबूत है. पुलिस की छापामारी के पहले ही तस्करों को इसकी जानकारी मिल जाती है. पुलिस के आने के पहले ही वह लोग भाग जाते हैं. पुलिस वहां से केवल शराब बरामद कर वापस लौट आती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

कहा जाता है कि शराब की तस्करी से कम समय में काफी फायदा होता है. इसके कारण इससे अब धीरे-धीरे युवा वर्ग भी जुड़ते जा रहे हैं. जीटी रोड में लाइन होटल की संख्या अधिक है. बताया जाता है कि इन लाइन होटलों में शराब भेजी जाती है.

इस संबंध में थाना प्रभारी स्वपन कुमार महतो ने कहा कि शराब तस्करों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है. कई तस्करों को पकड़ कर जेल भेजा गया है. पुलिस शराब के डंपिंग सेंटर में छापामारी कर भारी मात्रा में शराब बरामद कर रही है. उन्होंने कहा कि चोरदाहा एवं भगहर के जंगल में शराब तस्करों पर रोक लगाने के लिए उत्पाद विभाग एवं पुलिस संयुक्त रणनीति बनायी है. किसी भी हाल में तस्कर बच नहीं पायेंगे.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola