लव-कुश जयंती पर कुशवाहा समाज ने दिखायी एकजुटता

Updated:
विज्ञापन

कार्यक्रम में प्रदेशभर से लोगों की भागीदारी

विज्ञापन

हजारीबाग. मटवारी गांधी मैदान में रविवार को लव-कुश जयंती धूमधाम से मनायी गयी. इसमें हजारीबाग, चतरा, कोडरमा, रामगढ़, गिरिडीह, बोकारो से बड़ी संख्या में कुशवाहा समाज के लोग शामिल हुए. कार्यक्रम की शुरुआत लव-कुश की प्रतिमा पर आरती और पुष्प अर्पित कर हुई. इसके बाद शोभायात्रा मटवारी गांधी मैदान से निकली, जो पीसीटी चौक, इंद्रपुरी चौक, झंडा चौक, बंशीलाल चौक, बस स्टैंड और देवांगन चौक होते हुए पुनः मैदान में संपन्न हुई. मार्ग में जगह-जगह लोगों ने स्वागत कर पुष्प बरसाये. शोभायात्रा में लव-कुश की प्रतिमा वाला रथ सबसे आगे था, उसके पीछे महिलाएं माथे पर कलश लेकर नृत्य करती हुई चल रही थीं. रामायण की चौपाइयों से वातावरण भक्तिमय बन गया. सभा की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने की. संचालन रितेश कुशवाहा ने किया. मौके पर जयनारायण कुशवाहा, विकास कुमार कुशवाहा, रामस्वरूप कुशवाहा, बॉबी कुशवाहा, विनय प्रसाद कुशवाहा, सूरज महतो, अजीत देव, देवनारायण प्रसाद, शैलेश कुशवाहा, अर्जुन कुशवाहा, अनेश्वर कुशवाहा, राजेंद्र प्रसाद, ओमप्रकाश देव, देव कुमार, राज, सुनील तलवार, तुलसी कुशवाहा, मनीष कुशवाहा, राम अवतार कुशवाहा, रवि कुशवाहा, राज किशोर कुशवाहा, राकेश कुमार, धनथे कुशवाहा, खुशबू कुमारी समेत बड़ी संख्या में महिला-पुरुष मौजूद थे. सभा को टुकेश्वर महतो, उमेश दांगी, विकास प्रताप कुशवाहा, सचिव नारायण कुशवाहा, डॉ संजय कुशवाहा और बबलू कुमार कुशवाहा ने भी संबोधित किया.

अब अधिकारों की लड़ाई लड़ी जायेगी : अभय महतो

सभा में प्रदेश अध्यक्ष अभय महतो ने कहा कि लव-कुश जयंती समाज की एकजुटता और पहचान का प्रतीक है. अब समय आ गया है कि हम अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर संघर्ष करें. उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में झारखंड में एक तिहाई विधायक कुशवाहा समाज से हों, इसकी तैयारी करनी है.

गांव-गांव तक संगठन मजबूत करेंगे : सूरज कुशवाहा

जिलाध्यक्ष सूरज कुशवाहा ने संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने की बात कही. संरक्षक प्रशांत सिन्हा ने कहा कि कुशवाहा समाज अब एक सूत्र में बंध चुका है और जल्द ही सामाजिक व राजनीतिक क्षेत्र में नया इतिहास रचेगा. इसके लिए शिक्षा, एकजुटता और राजनीतिक भागीदारी को प्राथमिकता देनी होगी. लालमन कुशवाहा ने हर वर्ष भव्य जयंती आयोजन और इसे घर-घर तक पहुंचाने के अभियान की घोषणा की.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola