मांडू में विकास की खुली पोल! जर्जर सड़क से रोज गुजरते हैं 500 से ज्यादा बच्चे, ग्रामीणों ने लगाई गुहार
जर्जर सड़क | Prabhat Khabar Network
हजारीबाग के कोठियाबेड़ा गांव की सड़क जर्जर होने से ग्रामीणों और स्कूली बच्चों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग की गई है।
हजारीबाग: बरगइयां क्षेत्र के इंदिरा पंचायत अंतर्गत कोठियाबेड़ा गांव की सड़क लंबे समय से जर्जर है. सड़क की खराब स्थिति के कारण ग्रामीणों को आवागमन में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने सड़क निर्माण की मांग मांडू विधायक निर्मल महतो से भी की है, लेकिन अब तक सड़क का निर्माण नहीं हो सका है.
आपके शहर में
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क जगह-जगह खराब हो चुकी है, जिससे पैदल चलने के साथ-साथ दोपहिया और अन्य वाहनों से आवागमन में भी परेशानी होती है. बारिश के दिनों में सड़क की स्थिति और भी खराब हो जाती है.
ग्रामीणों ने बताया कि इस मार्ग से प्रतिदिन 500 से अधिक बच्चों का आवागमन होता है. सड़क जर्जर होने के कारण स्कूली बच्चों को भी आने-जाने में परेशानी होती है. ग्रामीणों का कहना है कि यदि सड़क का निर्माण हो जाए, तो गांव के लोगों के साथ बच्चों को भी आवागमन में काफी सुविधा मिलेगी.
ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण को लेकर स्थानीय विधायक से मांग की जा चुकी है, लेकिन अभी तक इस दिशा में कोई ठोस पहल नहीं हुई है. ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से जर्जर सड़क का जल्द निर्माण कराने की मांग की है, ताकि लोगों को आवागमन की समस्या से राहत मिल सके.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए