धनबाद में 21-22 अगस्त को होगी राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता, हजारीबाग की टीम रवाना
हजारीबाग की एथलेटिक्स टीम
झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए हजारीबाग की 16 सदस्यीय टीम धनबाद रवाना हुई। कोच नीरज कुमार राय के नेतृत्व में खिलाड़ी लेंगे हिस्सा।
झारखंड राज्य सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 21 और 22 अगस्त को धनबाद के मेगा स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में आयोजित किया जायेगा. इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 16 सदस्यीय एथलेटिक्स टीम रिमी कुमारी के नेतृत्व में हजारीबाग से रवाना हुई.
आपके शहर में
टीम में रिमी कुमारी, सोनी कुमारी, आयुषी कुमारी, सलोनी कुमारी, एनिमा कुमारी, कांति कुमारी, यशिका कुमारी, ज्योति कुमारी, सोनी राज, विवेक कुमार, अभिषेक कुमार, प्रिंस कुमार, शिवम शिवम राज, साई राजश्री, राम कुमार के साथ टीम के कोच नीरज कुमार राय शामिल हैं. इस टीम को हरी झंडी दिखाकर जिला खेल पदाधिकारी कैलाश राम, सचिव अजीत कुमार, साबिर हुसैन, सी दास, निरंजन कुमार सिंह, रवि कुमार और खेल प्रेमियों ने रवाना किया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए