हजारीबाग में सजी शादी की महफिल: JMM जिला अध्यक्ष की बिटिया को आशीर्वाद देने पहुंचीं कल्पना सोरेन

विवाह में शामिल होने पहुंचीं कल्पना सोरेन
Kalpana Soren: हजारीबाग के उरीमारी में खुशियों का माहौल है. झामुमो जिला अध्यक्ष संजीव बेदिया की पुत्री निक्की कुमारी के विवाह समारोह में विधायक कल्पना सोरेन ने शिरकत की. जरजरा स्थित पैतृक आवास पर आयोजित इस भव्य समारोह में उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद दिया और स्थानीय नेताओं व ग्रामीणों से मुलाकात की. देखिए इस खास वैवाहिक आयोजन की झलकियां.
Kalpana Soren, हजारीबाग : रामगढ़ और हजारीबाग के सीमावर्ती उरीमारी क्षेत्र में शनिवार को एक भव्य वैवाहिक समारोह का आयोजन हुआ. झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के हजारीबाग जिला अध्यक्ष सह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य संजीव बेदिया की पुत्री निक्की कुमारी के विवाह समारोह में विधायक कल्पना सोरेन विशेष रूप से शामिल हुईं. उन्होंने समारोह स्थल पर पहुंचकर नवविवाहित जोड़े (निक्की और पंकज) को सफल और सुखद वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया.

पैतृक आवास जरजरा में जुटा हुजूम
यह विवाह समारोह बड़कागांव प्रखंड की उरीमारी पोटंगा पंचायत के अंतर्गत जरजरा स्थित संजीव बेदिया के पैतृक आवास में संपन्न हुआ. निक्की कुमारी का विवाह स्वर्गीय लखन बेदिया के पुत्र पंकज कुमार बेदिया के साथ हुआ. विधायक के आगमन पर संजीव बेदिया की पत्नी गौरी देवी और पुत्र पियूष कुमार सहित पूरे परिवार ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. कल्पना सोरेन ने परिवार के सदस्यों के साथ काफी समय बिताया और आत्मीय बातचीत की.

Also Read: Ranchi: बदल गया स्कूलों का समय, भीषण गर्मी के कारण सरकार का फैसला
राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े कई लोगों की रही उपस्थिति
इस अवसर पर राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई प्रमुख चेहरे नजर आए. समारोह में विधायक प्रदीप प्रसाद, झामुमो नेता सोनाराम मांझी, श्रमिक नेता विंध्याचल बेदिया, सूरज बेसरा, गजानंद प्रसाद और बालेश्वर महतो सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने वर-वधु को शुभकामनाएं दीं.

सामाजिक समरसता की मिसाल
समारोह में उरीमारी और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए. आयोजन के दौरान सामाजिक समरसता और आपसी भाईचारे का अनूठा संगम देखने को मिला. संजीव बेदिया ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया.
Also Read: टेंडर घोटाला के आरोपी इंजीनियर अशोक गुप्ता ने किया सरेंडर, कोर्ट से मिली जमानत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sameer Oraon
इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




