महायज्ञ को लेकर निकली कलशयात्रा

Updated:
विज्ञापन

झुरझुरी गांव में माहौल भक्तिमय

विज्ञापन

बरकट्ठा. प्रखंड क्षेत्र के ग्राम झुरझुरी रामेश्वर टोला में श्रीश्री 108 मनसा देवी प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के आयोजन को लेकर बुधवार का कलश शोभा यात्रा निकाली गयी. इसमें 501 महिलाएं एवं कन्याएं शामिल हुईं. पूरे गांव का भ्रमण करते हुए उत्तर वाहिनी नदी से कलश में जल लेकर पूजा स्थल पर आकर स्थापित किया. महायज्ञ को लेकर क्षेत्र का माहौल भक्तिमय है. कलश यात्रा में प्रखंड प्रमुख रेणु देवी, मुखिया सुमन कुमार, पंचायत समिति सदस्य मंजू देवी, उपमुखिया प्रियंका कुमारी, जेएलकेएम केंद्रीय महासचिव महेंद्र मंडल शामिल हुए. यज्ञ के यज्ञाचार्य पंकज पांडेय वाराणसी, अशोक कुमार पांडेय, राजू पांडेय हैं. इस अवसर पर भीम प्रसाद, छोटेलाल मेहता, लाल मोहन प्रसाद, बीरेंद्र शर्मा, शिक्षक विनोद कुमार, उमेश प्रसाद, कुंवर यादव, सिकंदर कुमार, महेंद्र प्रसाद, विहिप प्रखंड मार्गदर्शक रामचंद्र चौधरी, प्रखंड अध्यक्ष भागीरथ प्रसाद, मंत्री सत्यम भारती, संयोजक बिनोद प्रसाद, सह मंत्री मनोज कुमार, सह संयोजक रंजीत कुमार, प्रचार-प्रसार प्रमुख बैजनाथ प्रसाद, योग शिक्षक महेंद्र प्रसाद समेत ग्रामीण उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola