Jharkhand Weather: झारखंड में आज कैसा रहेगा मौसम का मिजाज? ये है लेटेस्ट वेदर अपडेट

Jharkhand Weather: ठंड से बचाव के लिए अलाव तापते लोग
Jharkhand Weather: झारखंड में आज सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध के बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. तीन दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे.
Jharkhand Weather: बड़कागांव (हजारीबाग), संजय सागर-झारखंड में तापमान में गिरावट से कनकनी बढ़ गयी है. सुबह और शाम में लोगों को ठंड का अहसास होने लगा है. तीन दिसंबर तक सुबह में कोहरा या धुंध और उसके बाद आंशिक बादल छाए रहेंगे. आज गुरुवार की सुबह में हल्के से मध्यम दर्जे का कोहरा या धुंध के बाद आसमान में आंशिक बादल छाए रह सकते हैं. रांची के नजदीकी इलाकों का मौसम ऐसा ही रहेगा. हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में सुबह और शाम के समय कनकनी बढ़ गयी है. दोपहर में तेज धूप खिली रह रही है.
दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं
मौसम केंद्र रांची के वरिष्ठ वैज्ञानिक अभिषेक आनंद ने बताया कि आनेवाले दो-तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं रहेगा. उसके बाद उसमें दो-तीन डिग्री की बढ़ोत्तरी रह सकती है. अधिकतम तापमान में दो-तीन दिनों में कोई बड़ा बदलाव नहीं है. उसके बाद उसमें दो डिग्री तक गिरावट देखी जा सकती है.
सुबह और शाम में बढ़ी कनकनी
हजारीबाग के बड़कागांव प्रखंड में पौ फटते ही कोहरा छाने लग रहा है. तापमान गिरने से गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है. बुधवार को हल्का बादल छाया रहा. दोपहर के बाद बदल छंटने से इस क्षेत्र में ठंड बढ़ने लगी. कुछ दिनों से हल्के बादल के कारण धूप में नरमी देखी जा रही है. तापमान में लगातार गिरावट से लोगों की दिनचर्या बदल गयी है.
ठंड में बरतें सावधानी
बड़कागांव प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर अविनाश कुमार ने बताया कि वैसे लोगों को सबसे ज्यादा सावधानी बरतने की जरूरत है, जो लगातार ब्लड प्रेशर की दवा खाते हैं. ऐसे मौसम में उन्हें रोजाना दवा खाते रहना है. बुजुर्गों को ठंड से बचने के लिए घर पर रहने की जरूरत है क्योंकि बुजुर्गों में चर्बी कम हो जाने के कारण उन्हें ज्यादा ठंड लगती है. वैसे सभी लोगों को ठंड में पीने या नहाने के लिए हल्का गर्म पानी का इस्तेमाल करना चाहिए. अगर आप घर से बाहर निकलते हैं तो गर्म कपड़ा पहनकर और कान को टोपी-मफलर से अच्छी तरह से ढंक कर निकलें.
आज 28 नवंबर का अधिकतम और न्यूनतम तापमान
| जिला | अधिकतम तापमान(सेल्सियस में) | न्यूनतम तापमान(सेल्सियस में) |
| देवघर | 28°C | 12°C |
| धनबाद | 28°C | 12°C |
| दुमका | 28°C | 13°C |
| गिरिडीह | 27°C | 12°C |
| गोड्डा | 29°C | 14°C |
| जामताड़ा | 28°C | 13°C |
| पाकुड़ | 29°C | 14°C |
| साहिबगंज | 28°C | 14°C |
| कोडरमा | 27°C | 12°C |
| चतरा | 28°C | 12°C |
| गढ़वा | 28°C | 12°C |
| लातेहार | 26°C | 12°C |
| लोहरदगा | 25°C | 12°C |
| पलामू | 28°C | 12°C |
| बोकारो | 26°C | 12°C |
| रामगढ़ | 25°C | 11°C |
| हजारीबाग | 26°C | 12°C |
| रांची | 24°C | 12°C |
| खूंटी | 24°C | 13°C |
| गुमला | 24°C | 12°C |
| पूर्वी सिंहभूम | 28°C | 14°C |
| पश्चिमी सिंहभूम | 28°C | 13°C |
| सरायकेला | 28°C | 13°C |
| सिमडेगा | 27°C | 11°C |
Also Read: Jharkhand Weather: झारखंड में चक्रवाती तूफान का दिखेगा असर, 28 नवंबर को कैसा रहेगा मौसम का मिजाज?
Also Read: Jharkhand Weather : राजधानी रांची समेत कई इलाकों में बढ़ने लगी ठंड, जानें कब मिलेगी राहत
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Guru Swarup Mishra
मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




