बालिका वर्ग में कस्तूरबा और बालक वर्ग में केएन प्लस टू स्कूल ने जमाया कब्जा
Updated at : 19 Jun 2024 6:50 PM (IST)
विज्ञापन

सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन केएन प्लस टू हाई स्कूल मैदान में बुधवार को किया गया.
विज्ञापन
इचाक.
सुब्रतो कप फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन केएन प्लस टू हाई स्कूल मैदान में बुधवार को किया गया. पुरस्कार वितरण बीडीओ संतोष कुमार, बीपीओ डॉ वंदना श्रीवास्तव और उप प्रमुख सत्येंद्र कुमार ने किया. बीडीओ ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक और बौद्धिक विकास में गति मिलती है. उपप्रमुख सत्येंद्र कुमार ने कहा कि इचाक खेल और शिक्षा के क्षेत्र में अव्वल रहा है. पेनाल्टी शूट में कस्तूरबा की टीम एक गोल से विजयी रही. अंडर-17 के फाइनल मैच बालक वर्ग में केएन प्लस टू व प्लस टू विद्यालय देवकुली के बीच खेला गया, जिसमें केएन प्लस टू उच्च विद्यालय के खिलाड़ियों ने 1-0 से विजयी हुए. फुटबॉल टूर्नामेंट में इचाक की आठ टीम शामिल हुए. वहीं, अंडर-15 में प्लस टू स्कूल देवकुली और केएन प्लस टू इचाक के बीच फुटबॉल मैच खेला गया. पेनाल्टी में उच्च विद्यालय देवकुली के खिलाड़ी 1-0 से विजयी हुई. खेल को सफल बनाने में केएन स्कूल के प्राचार्य रविंद्र कुमार चौधरी, खेल शिक्षक किरण कुमारी, अभिनव कुमार गुप्ता, सुधीर मेहता, रेखा कुमारी के अलावा, बीआरपी नर्सिंग महतो, सीआरपी संतोष कुमार, हृदयांशु कुमार, सहायक शिक्षक महेश कुमार मेहता, कुलदीप कुमार, सीआरपी रविंद्र कुमार, अजय प्रसाद मेहता, राजेश यादव, रिसोर्स शिक्षक थॉमस पासवान, म्यूजिक शिक्षक आनंद कुमार, रवि कुमार, दीपक कुमार, सुरेंद्र राणा, बसीर अहमद आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




