सनातन धर्म की रक्षा को लेकर देवकुली में निकाली रैली

Updated:
विज्ञापन

सनातन धर्म की रक्षा के लिए रविवार को इचाक प्रखंड के देवकुली गांव में रैली निकाली गयी.

विज्ञापन

इचाक.

सनातन धर्म की रक्षा के लिए रविवार को इचाक प्रखंड के देवकुली गांव में रैली निकाली गयी. रैली का शुभारंभ विधायक अमित कुमार यादव ने किया. जय श्री राम, जय माता दी के जय जयकाराें के साथ हाथों में बजरंगी ध्वज लिए सैकड़ों महिला-पुरुषों ने गांव का भ्रमण किया. आचार्य कृष्णदेव पांडेय ने कहा कि वर्तमान समय में सनातन धर्म को तोड़ने का कार्य षड्यंत्र कारियों द्वारा किया जा रहा है. महिलाओं को जागने की जरूरत है. महिलाएं जागेगी तो धर्म की रक्षा कर पाना संभव है. रैली में उमेश गिरि, परमेश्वर रविदास, मनोहर राम, धर्म रक्षा समिति के अध्यक्ष राखी देवी, उपाध्यक्ष किरण देवी, सचिव पदमा देवी, उपसचिव यशोदा देवी, कोषाध्यक्ष रूबिता देवी, उप कोषाध्यक्ष कंचन देवी, इंदु देवी, धर्मेंद्र सिंह, अनुपम कुमार के अलावा कई महिला पुरुष शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola