राजेश कुमार ने ताइक्वांडो चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गंगपांचों गांव स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र राजेश कुमार ने 24वें सब जूनियर स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है.

विज्ञापन

बरकट्ठा.

गंगपांचों गांव स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल के छात्र राजेश कुमार ने 24वें सब जूनियर स्टेट लेवल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीता है. ताइक्वांडो चैंपियनशिप का आयोजन आइडियल नेशनल स्कूल रांची में पांच से सात जुलाई तक किया गया. चैंपियनशिप में झारखंड के सभी स्कूलों के बच्चे ने भाग लिया. इसमें डिवाइन स्कूल के बच्चों ने भाग लेकर अपनी जीत का परचम लहराया. राजेश कुमार ने बेहतरीन प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल प्राप्त किया. निदेशक आइपी भारती ने कहा कि राजेश कुमार की चैंपियनशिप जीतकर डिवाइन स्कूल का नाम रौशन किया है. 2024 में होने वाले नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप में राजेश कुमार झारखंड से प्रतिनिधित्व करेंगे. प्राचार्य स्वाति रंजन ने कहा कि राजेश कुमार की जीत विद्यालय के लिए गौरव की बात है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola