बरही में छात्रों से रूबरू हुए अमेरिकी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक डॉ चंदन विश्वकर्मा, साझा किये सफलता के मंत्र

Updated:
विज्ञापन

डॉ चंदन विश्वकर्मा श्रीदास स्कूल के बच्चों के बीच : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

अमेरिका के वैज्ञानिक डॉ चंदन विश्वकर्मा ने श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों को करियर और उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित किया. जानिए उनके अनुभव और सफलता के टिप्स.

विज्ञापन

बरही (हजारीबाग). जिले के बरही प्रखंड में बुधवार को छात्रों के साथ संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया. इसमें अमेरिका की यूनिवर्सिटी ऑफ कैलिफोर्निया, सांता बारबरा से जुड़े वैज्ञानिक डॉ चंदन विश्वकर्मा और आदर्श विद्या मंदिर, धनबाद के प्राचार्य नरेश कुमार सिंह शामिल हुए.

विज्ञापन

छात्रों ने दोनों अतिथियों को ध्यानपूर्वक सुना और उनसे कई सवाल पूछे. एक छात्र ने पूछा, "अमेरिका में पढ़ाई का खर्च कितना आता है?" इस पर डॉ. विश्वकर्मा ने बताया कि यह यूनिवर्सिटी और कोर्स पर निर्भर करता है, लेकिन स्कॉलरशिप और लोन के अच्छे विकल्प मौजूद हैं.

अमेरिकी शिक्षा व्यवस्था के अनुभव साझा किये

डॉ चंदन विश्वकर्मा ने आगे की पढ़ाई, वैज्ञानिक खोज और करियर को लेकर अमेरिकी छात्रों की सोच और वहां की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े अनुभव साझा किये. उन्होंने छात्रों के सवालों के जवाब देकर उनकी जिज्ञासाओं को शांत किया.

साथ ही बड़े सपने देखने और उन्हें पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से मेहनत करने के लिए प्रेरित किया. उन्होंने छात्रों को अपनी पढ़ाई के सफर के बारे में भी बताया.

धनबाद के रहनेवाले हैं डॉ चंदन विश्वकर्मा

डॉ चंदन मूल रूप से धनबाद के निवासी हैं. उन्होंने हजारीबाग से स्नातक की पढ़ाई की. इसके बाद आईआईटी धनबाद से मास्टर डिग्री और आईआईटी दिल्ली से पीएचडी की.

शिक्षा, शोध और करियर पर छात्रों ने पूछे सवाल

कार्यक्रम के दौरान छात्रों ने शिक्षा, शोध और करियर से जुड़े विभिन्न सवाल पूछे. मौके पर श्रीदस इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधक विकास सिंह ने छात्रों का ज्ञान बढ़ाने और उन्हें मार्गदर्शन देने के लिए डॉ चंदन विश्वकर्मा का आभार व्यक्त किया.

ये भी पढ़ें: बारियातू में NDPS एक्ट का फरार आरोपी कृष्णा यादव गिरफ्तार, लातेहार जेल भेजा गया

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola