बरही में वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर की थीम पर बनेगा दुर्गा पूजा पंडाल, बंगाल के कलाकार देंगे भव्य रूप

Updated:
विज्ञापन

बरही में गया रोड पूजा पंडाल ऐसा होगा : Prabhat Khabar

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बरही के गया रोड में इस बार वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर की थीम पर दुर्गा पूजा पंडाल बनेगा. 15 लाख की लागत से भव्य आयोजन की तैयारी शुरू हो गई है.

विज्ञापन

बरही(हजारीबाग). शिव पार्वती विकास समिति ट्रस्ट गया रोड बरही स्थित पूजा पंडाल में इस बार वृंदावन के चंद्रोदय मंदिर की थीम पर पंडाल बनेगा. पंडाल निर्माण में आठ से नौ लाख रुपये की लागत आयेगी. इसे बंगाल के कलाकार उत्पल मंडल व मनोज टीम तैयार करेंगे.

विज्ञापन

बरही का सबसे आकर्षक पंडाल होगा. यहां 2016 से दुर्गा पूजा हो रहा है. पूजा स्थल पर मीना बाजार व तरह-तरह के झूले की व्यवस्था होगी.

पूरे आयोजन में 15 लाख खर्च आयेगा

पंडाल में 18 फीट ऊंची व 30 फीट चौड़े एरिया में दुर्गा की मुख्य प्रतिमा के साथ गणेश, लक्ष्मी, कार्तिक की प्रतिमा का निर्माण हजारीबाग मूर्तिकार किशोर कुमार व सहयोगी करेंगे. प्रतिमा निर्माण में एक लाख रुपये खर्च होगा. पट षष्ठी की शाम खुलेगा. उसी समय प्रतिमा का अनावरण होगा. पुरोहित आचार्य उपेंद्र शर्मा होंगे.

पूरे पंडाल से लेकर गया रोड में आकर्षक लाइट और साउंड सिस्टम लगाये जायेंगे. पंडाल इक्को फ्रेंडली होगा. सीसीटीवी, अग्निशमन और सुरक्षा की व्यवस्था होगी. महिलाओं के लिए अलग लेन होगा. पूजा कमेटी ने सभी तैयारी शुरू कर दी है.

पूजा कमेटी के पदाधिकारी

संरक्षक विधायक मनोज कुमार यादव, अध्यक्ष उदय केसरी, उपाध्यक्ष शिवा निषाद, अभिषेक निषाद, सुरेंद्र निषाद एवं जितू राणा, महासचिव मुकेश मद्धेशिया एवं शैलेंद्र गुप्ता, सचिव बलराम केसरी, सह सचिव किशोरी केसरी, जितेंद्र माली एवं महेंद्र निषाद, कोषाध्यक्ष बिनोद केसरी, महासचिव मंडल राजू निषाद, गुड्डू ठाकुर, राहुल राणा, सुजीत कुमार एवं दुखन राम, महामंत्री एडवोकेट रामचंद्र प्रसाद, सदस्य दिलीप कुमार, विनय केसरी, संतोष केसरी, दिलीप केसरी एवं अजीत निषाद समेत समिति के अन्य सदस्य शामिल हैं.

कुल खर्च का विवरण

  • कुल खर्च : 15 लाख
  • पंडाल निर्माण : आठ से नौ लाख
  • लाइट एंड साउंड : 2.5 लाख
  • प्रतिमा निर्माण : एक लाख
  • प्रसाद वितरण : तीन लाख
  • अन्य खर्च : एक लाख

ये भी पढ़ें: बरही में छात्रों से रूबरू हुए अमेरिकी यूनिवर्सिटी के वैज्ञानिक डॉ चंदन विश्वकर्मा, साझा किये सफलता के मंत्र

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola