बकरीद को लेकर इचाक थाना में शांति समिति की बैठक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
बकरीद शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक इचाक थाना में हुई.
विज्ञापन
इचाक.
बकरीद शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने को लेकर रविवार को शांति समिति की बैठक इचाक थाना में हुई. अध्यक्षता सीओ रामजी प्रसाद गुप्ता व संचालन थाना प्रभारी संतोष कुमार ने किया. सीओ ने कहा कि ईद-उल-अजहा (बकरीद) मिलजुल कर मनाएं. थाना प्रभारी संतोष कुमार ने कहा कि अफवाह फैलाने वालों पर पैनी नजर रखें और पुलिस को सूचित करें. भाजपा नेता सह सांसद प्रतिनिधि अशोक कपरदार ने कहा कि त्योहार में हम सबों को आपसी प्रेम बनाकर उसका आनंद लेना चाहिए. बैठक में जिप सदस्य रेणु देवी, मुखिया प्रतिनिधि महेंद्र दास, राजद नेता शत्रुघ्न राम, अशोक मेहता, मलेरिया टेकनिशियन संत कुमार, पूर्व पंसस सिकंदर अंसारी, मौलाना मुख्तार, सरफुल हक, मो हकीक, मो हारून समेत कई लोग बैठक में शामिल थे.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन