लूट के विरोध में बंद रहीं ज्वेलर्स दुकानें

Updated:
विज्ञापन

ज्वेलर्स दुकानदारों ने प्रदर्शन किया, लुटेरों की गिरफ्तारी की मांग की

विज्ञापन

बड़कागांव. बड़कागांव डेली मार्केट स्थित नंदिनी ज्वेलर्स के संचालक प्रभु प्रसाद सोनी से 25 लाख के आभूषण की लूट एवं गोलीबारी की घटना के विरोध में डेली मार्केट के दुकानदारों ने रविवार को ज्वेलर्स दुकानें बंद रखी. प्रदर्शन किया. दुकानदारों ने लूटपाट एवं गोलीबारी करने वाले अपराधियों को शीघ्र गिरफ्तार कर कार्रवाई करने एवं गोली लगने से घायल सुधीर सोनी को सरकारी सुविधा दिये जाने की मांग की. कहा कि जितने दिन तक वह दुकान में नहीं बैठ पाता है, तब तक मुआवजा दिया जाये. दुकानदारों ने गत वर्ष आनंद साव की ज्वेलर्स दुकान में लूटपाट करने वाले अपराधियों को भी गिरफ्तार कर सजा दिलाने की मांग की. कहा कि आनंद साव द्वारा भी सीसीटीवी फुटेज देकर लुटेरों को चिह्नित कर कार्रवाई करने की मांग की गयी थी, लेकिन आज तक इस घटना का खुलासा नहीं किया गया है. दुकानदारों ने डेली मार्केट में सुरक्षा बल लगाने की भी मांग की. इस दौरान प्रभु प्रसाद सोनी, बालेश्वर साव, मनोज सोनी, सरोज सोनी, रूपेश कुमार सोनी, मुरली साव, रवि सोनी, संजय सोनी, यदु सोनी, विकास कुमार सोनी, राजू साव, आशीष कुमार सोनी, गिरधर कुमार सोनी, विक्रम सोनी, प्रमोद कुमार सोनी, विकास सोनी, दीपक सोनी आदि मौजूद थे.

मशाल जुलूस निकाला, आज बाजार बंद का आह्वान

बड़कागांव. नंदिनी ज्वेलर्स में लूटपाट व फायरिंग के विरोध में रविवार की देर शाम बड़कागांव के ज्वेलर्स दुकानदारों एवं व्यवसायी संघ ने मशाल जुलूस निकाला. लुटेरों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की. व्यवसायी संघ ने नौ फरवरी को बड़कागांव में बाजार बंद रखने का भी आह्वान किया है.

लूटकांड का उदभेदन जल्द : एसडीपीओ

बड़कागांव. बड़कागांव के डेली मार्केट स्थित नंदिनी ज्वेलर्स में 25 लाख के आभूषण की लूट एवं गोलीबारी की घटना को लेकर बड़कागांव थाना में प्रभु प्रसाद सोनी के लिखित बयान पर अज्ञात के विरुद्ध मामला दर्ज किया गया है. बड़कागांव पुलिस आठ फरवरी को दिनभर जांच-पड़ताल करती रही. एसडीपीओ पवन कुमार ने कहा कि क्षेत्र में छापामारी तेज कर दी गयी है. जल्द ही मामले का उद्भेदन कर लिया जायेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola