योजनाओं में तेजी लाने का निर्देश

Updated:
विज्ञापन

उपायुक्त ने की कृषि, पशुपालन व उद्यान विभाग की समीक्षा

विज्ञापन

हजारीबाग. समाहरणालय सभागार में उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में कृषि, पशुपालन, मत्स्य, उद्यान एवं संबद्ध विभागों की समीक्षा बैठक की गयी. बैठक में रबी फसल, किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), डेयरी विकास, कृत्रिम गर्भाधान, टीकाकरण, केज कल्चर, हॉर्टिकल्चर, अर्बन फार्मिंग, जोड़ा बैल वितरण एवं किसान समृद्धि योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. उपायुक्त ने मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना में तेजी लाने तथा बकरा विकास योजना के लाभुकों को शीघ्र लाभ दिलाने का निर्देश दिया. बॉयलर कुक्कुट योजना की भी समीक्षा की गयी. पशु चिकित्सा सेवाओं व टीकाकरण की स्थिति पर संतोष जताते हुए प्रखंड स्तर पर नियमित मॉनिटरिंग का निर्देश दिया गया. कृषि विभाग को एग्री क्लीनिक की स्थिति दुरुस्त करने तथा आरकेवीवाइ के तहत मृदा स्वास्थ्य कार्ड लक्ष्य पूरा करने को कहा गया. आत्मा योजना की गतिविधियों में प्रगति लाने पर भी बल दिया गया. उद्यान विभाग की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिये गये. केसीसी स्वीकृति में तेजी लाने के लिए एलडीएम को बैंकों से समन्वय बढ़ाने तथा बीटीएम को सर्वे कार्य शीघ्र पूरा करने को कहा गया. बैठक में जिला परिषद अध्यक्ष, उप विकास आयुक्त रिया सिंह सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola