हजारीबाग के इस प्रखंड में पुलिया धंसने से चार पहिया वाहनों का आवागमन ठप, बनी रहती है दुर्घटना की आशंका

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पुलिया के धंस जाने से जोलडीहा पंचायत दो भागों में बंट गयी है. पंचायत के सुरहुद, कदलगोरी, गुवे, सालवत, करांबो, कुरखेता, बेंगवातरी आदि सुदूरवर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को प्रखंड कार्यालय जिला मुख्यालय होकर जाना पड़ रहा है, जिससे अधिक समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान हो रहा है.

विज्ञापन

हजारीबाग : दंतार से कुरखेता, जोलडीहा होती राजपुर जाने वाली मुख्य सड़क पर बनी पुलिया का एक छोर धंस जाने से पुलिया से होकर चार पहिया वाहनों का आवागमन बंद हो गया है. यह पुलिया दंतार से लगभग आठ किमी दूर अम्मर ढोंढा पर बनी हुई है.

विज्ञापन

पुलिया के धंस जाने से जोलडीहा पंचायत दो भागों में बंट गयी है. पंचायत के सुरहुद, कदलगोरी, गुवे, सालवत, करांबो, कुरखेता, बेंगवातरी आदि सुदूरवर्ती गांवों में रहने वाले लोगों को प्रखंड कार्यालय जिला मुख्यालय होकर जाना पड़ रहा है, जिससे अधिक समय के साथ-साथ आर्थिक नुकसान हो रहा है.

दोपहिया वाहन चालक जान हथेली पर रख कर इसी रास्ते से आवागमन कर रहे हैं. पुलिया का एक छोर धंस गया है, जबकि दूसरे छोर के भी किसी समय धंस जाने की आशंका है. यह सड़क आरइओ विभाग की है. विभाग द्वारा पुलिया के क्षतिग्रस्त होने से संबंधित किसी भी तरह की सूचना का बोर्ड सड़क के दोनों तरफ नहीं लगाया गया है, जिसके कारण हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola