गणित-विज्ञान मेले में 181 मॉडलों से दिखी बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा

Updated:
विज्ञापन

विज्ञान प्रदर्शनी में शिक्षक व छात्र | Prabhat Khabar Network

हजारीबाग के सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में आयोजित गणित-विज्ञान मेले में छात्रों ने 181 मॉडल पेश कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

विज्ञापन

हजारीबागः सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, कुम्हारटोली में गुरुवार को विद्यालय स्तरीय गणित-विज्ञान मेला 2026 आयोजित किया गया. मेले में प्रथम से लेकर द्वादश वर्ग तक के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और गणित व विज्ञान से संबंधित 181 आकर्षक मॉडल प्रस्तुत कर अपनी वैज्ञानिक प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

आपके शहर में

विज्ञापन

वैज्ञानिक प्रतिभा का दिखा प्रदर्शन

माता सरस्वती की वंदना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई. विद्यालय के अध्यक्ष डॉ प्रदीप कुमार सिंह ने मेले का उद्घाटन किया. उन्होंने विद्यार्थियों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि गणित और विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए किसी एक भाषा और विषय पर मजबूत पकड़ बनाना जरूरी है.

ये भी पढ़ें- वज्रपात से दो लोगों की मौत, रक्षा बंधन पर घर आई छात्रा भी बनी आसमानी आफत का शिकार

खोज और प्रयोग से आगे बढ़ता विज्ञान

विद्यालय की उपाध्यक्ष डॉ अमिता कुमारी ने कहा कि निरंतर खोज और प्रयोग के माध्यम से ही विज्ञान के क्षेत्र में नये निष्कर्ष सामने आते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को जिज्ञासु बने रहने और प्रयोग के माध्यम से सीखने के लिए प्रेरित किया. सह सचिव प्रोफेसर संजय श्रीवास्तव ने भी बच्चों की वैज्ञानिक सोच और रचनात्मकता की सराहना की.

प्रांतीय मेले में भाग लेंगे चयनित विद्यार्थी

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार मेले में बेहतर प्रदर्शन करने वाले चयनित प्रतिभागी आगामी प्रांतीय गणित-विज्ञान मेले में विद्यालय का प्रतिनिधित्व करेंगे. उत्कृष्ट मॉडल प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया. अतिथियों का परिचय वरिष्ठ आचार्य अनिल कुमार ने कराया, जबकि मंच संचालन मनिका दीदी ने किया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने अपने मॉडल की उपयोगिता और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र पर झारखंड के अधिकार छीनने का आरोप


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola