स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था में सुधार को लेकर विष्णुगढ़ में स्टेयरिंग कमेटी की बैठक

Updated:
विज्ञापन

बैठक में बीडीओ व अन्य | Prabhat Khabar Network

विष्णुगढ़ प्रखंड में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए स्कूलों की रैंकिंग की जाएगी. बीडीओ ने बच्चों के सर्वांगीण विकास और बेहतर पढ़ाई पर जोर दिया है.

विज्ञापन

विष्णुगढ़ (हजारीबाग): प्रखंड स्तरीय स्टेयरिंग कमेटी की बैठक बीडीओ मधु श्री मिश्रा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र में शिक्षा का स्तर बेहतर करने और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर विस्तार से चर्चा की गई. बीडीओ ने विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा सुनिश्चित करने के साथ बच्चों की बुनियादी शिक्षा को मजबूत करने पर जोर दिया.

आपके शहर में

विज्ञापन

बच्चों की बुनियादी शिक्षा पर जोर

बीडीओ ने कहा कि पहली से पांचवीं कक्षा तक के प्रत्येक बच्चे को वर्णज्ञान के साथ सही तरीके से पढ़ना और लिखना आना जरूरी है. इसके लिए विद्यालयों में बच्चों की सीखने की क्षमता के अनुसार शिक्षण व्यवस्था विकसित करने का निर्देश दिया गया.

रटने की बजाय प्रयोग से सीखें बच्चे

बैठक में विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के साथ गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पर विशेष ध्यान देने को कहा गया. बीडीओ ने रटने की बजाय काम करके सीखने की पद्धति अपनाने पर जोर दिया. उन्होंने कहा कि बच्चों को पढ़ाई के साथ गतिविधियों और प्रयोगों के माध्यम से सीखने का अवसर मिलना चाहिए.

ये भी पढ़ें- रातभर चला सीआईएसएफ का अभियान, ड्रोन से तलाशे अवैध कोयले के ठिकाने, 256 टन बरामद

स्कूलों की होगी रैंकिंग

बीडीओ ने कहा कि प्रखंड के विद्यालयों की शिक्षा व्यवस्था और शैक्षणिक स्तर में सुधार के लिए स्कूलों की रैंकिंग करायी जाएगी. इसके माध्यम से विद्यालयों के प्रदर्शन का आकलन कर आवश्यक सुधार की दिशा में कदम उठाये जाएंगे.

पढ़ाई के साथ खेलकूद भी जरूरी

उन्होंने कहा कि बच्चों के बौद्धिक, मानसिक और शारीरिक विकास के लिए पढ़ाई के साथ खेलकूद और अन्य गतिविधियों को भी बढ़ावा दिया जाना चाहिए. बैठक में विद्यालयों में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण तैयार करने पर भी जोर दिया गया.

ये भी पढ़ें- वज्रपात से दो लोगों की मौत, रक्षा बंधन पर घर आई छात्रा भी बनी आसमानी आफत का शिकार


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola