झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा के हजारीबाग जिलाध्यक्ष बने यासीन खान
नव नियुक्त जिला अध्यक्ष यासीन खान | Prabhat Khabar Network
झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा की नई हजारीबाग जिला समिति का गठन हुआ. बरकट्ठा के यासीन खान को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है. पूरी खबर यहां पढ़ें.
बरकट्ठा (हजारीबाग): झामुमो अल्पसंख्यक मोर्चा की नयी हजारीबाग जिला समिति का गठन कर दिया गया है. पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, बरकट्ठा निवासी यासीन खान को जिला अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. वहीं रोमी सलूजा और मो शमशाद अंसारी को जिला उपाध्यक्ष, मो कौसर को सचिव तथा रोजर नाइट को कोषाध्यक्ष बनाया गया है.
आपके शहर में
संगठन मजबूत करने की जिम्मेदारी
पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को जिले में संगठन को मजबूत करने, पार्टी के कार्यक्रमों को गति देने और कार्यकर्ताओं के साथ बेहतर समन्वय स्थापित कर काम करने का निर्देश दिया है. जिला अध्यक्ष बनाए जाने पर यासीन खान ने झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय, जिलाध्यक्ष संजीव कुमार बेदिया और सचिव नीलकंठ महतो के प्रति आभार जताया. उन्होंने कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत करने का प्रयास करेंगे.
ये भी पढ़ें- दशकर्म घाट पर नहाने गया 55 वर्ष का व्यक्ति तालाब में डूबा, तलाश में जुटे ग्रामीण
नयी कमेटी पर कार्यकर्ताओं में खुशी
नयी कमेटी के गठन पर बरकट्ठा प्रखंड अध्यक्ष कुद्दूस अंसारी, चलकुशा प्रखंड अध्यक्ष सलीम अंसारी, पूर्व मुखिया मोईन अंसारी, पूर्व पंसस कासिम अंसारी, शफीक अंसारी, उप मुखिया रहमत अंसारी, माहफ़िल अंसारी, मकबूल अंसारी, शहादत अंसारी, कौसर अंसारी, जसीम अंसारी, महताब आलम और मैराज खान समेत कई लोगों ने खुशी जताते हुए नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए