वज्रपात से दो लोगों की मौत, रक्षा बंधन पर घर आई छात्रा भी बनी आसमानी आफत का शिकार

Updated:
विज्ञापन

वज्रपात की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

झारखंड के कटकमसांडी में वज्रपात की चपेट में आने से एक छात्रा और महिला की मौत हो गई. प्रशासन ने पीड़ित परिवारों को सरकारी सहायता का आश्वासन दिया है.

विज्ञापन

कटकमसांडी (हजारीबाग): प्रखंड के वेस पंचायत के हुरुदाग गांव और अडरा पंचायत के उदयपुर गांव में गुरुवार की देर शाम वज्रपात की अलग-अलग घटनाओं में दो लोगों की मौत हो गई. मृतकों में कटकमदाग कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की दसवीं कक्षा की छात्रा अनिशा कुमारी (15 वर्ष), पिता दिलेश्वर गंझू और हुरुदाग निवासी अनिता देवी (38 वर्ष), पति ईश्वर गंझू शामिल हैं. दोनों घटनाओं के बाद गांव में मातम पसरा है.

आपके शहर में

विज्ञापन

मवेशी चराने गई छात्रा पर गिरी बिजली

अनिशा कुमारी कटकमदाग कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में दसवीं कक्षा की छात्रा थी. रक्षा बंधन के अवसर पर वह तीन दिन पहले स्कूल से छुट्टी लेकर उदयपुर स्थित अपने घर आई थी. गुरुवार को वह मवेशी चराने के लिए जंगल की ओर गई थी. इसी दौरान अचानक तेज बारिश शुरू हो गयी. बारिश से बचने के लिए वह एक पेड़ के नीचे खड़ी हो गयी. तभी तेज गर्जना के साथ वज्रपात हुआ और अनिशा उसकी चपेट में आ गयी. मौके पर ही उसकी मौत हो गई.

ये भी पढ़ें- खान एवं खनिज संशोधन विधेयक के विरोध में कांग्रेस का धरना, केंद्र पर झारखंड के अधिकार छीनने का आरोप

घर पर गिरी बिजली, महिला की मौत

दूसरी घटना हुरुदाग गांव की है. बताया गया कि अनिता देवी के घर पर वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में आने से उनकी मौत हो गई. अनिता देवी के तीन बच्चे हैं. घटना के बाद परिवार के सामने दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.

पोस्टमार्टम के लिए भेजे गए शव

घटना की सूचना मिलने पर कटकमदाग पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया. पीड़ित परिवारों ने प्रशासन से सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. थाना प्रभारी सरोज सिंह चौधरी ने बताया कि पीड़ित परिवारों को सरकारी नियमानुसार मिलने वाला लाभ दिलाया जाएगा.

ये भी पढ़ें- गुमला का फुटबॉल जुनून: कभी मैच के लिए थम जाता था शहर, अब बेटियां रच रहीं इतिहास


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola