ePaper

सिजुवा में विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण

Updated at : 26 Jun 2024 4:17 PM (IST)
विज्ञापन
सिजुवा में विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण

राजकीय उत्क्रमित मवि सिजुवा में विद्यार्थियों के बीच साइकिल बांटी गयी.

विज्ञापन

बरकट्ठा.

राजकीय उत्क्रमित मवि सिजुवा में विद्यार्थियों के बीच साइकिल बांटी गयी. मुख्य अतिथि मुखिया प्रतिनिधि डेगलाल साव व प्रधानाध्यापक बालेश्वर साव ने सात छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया. सिजुवा गांव के बच्चों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए आवागमन करने में काफी परेशानी होती थी. आवागमन के लिए सड़क की व्यवस्था ठीक नहीं के कारण यहां के बच्चे-बच्चियां को उच्च शिक्षा प्राप्त करने में काफी परेशानी होती है. रास्ते के लिए कई बार जिला में उपायुक्त को जानकारी दी गयी. डेगलाल साव ने बताया कि इस रास्ता के लिए लोकसभा चुनाव में लोगों ने वोट का बहिष्कार किया था. बीडीओ के द्वारा जनता के बीच आश्वासन दिया गया था कि चुनाव खत्म होते ही सड़क बनवाया जाएगा जो अब तक नहीं हो पाया. मौके पर वार्ड सदस्य रिंकी देवी, सुखदेव सिंह, कालेश्वर सिंह, बालेश्वर सिंह, मोहन सिंह, खागीय देवी, सुनील सिंह, अशोक सिंह समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola