हजारीबाग में जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप संपन्न, अब प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता की तैयारी 

Updated:
विज्ञापन

हजारीबाग में जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप संपन्न

Hazaribagh Subroto Cup : हजारीबाग में जिला स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हो गई. अब उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता की मेजबानी हजारीबाग करेगा.

विज्ञापन

हजारीबाग से आरिफ की रिपोर्ट 

आपके शहर में

विज्ञापन

Hazaribagh Subroto Cup : झारखंड के हजारीबाग में शिक्षा विभाग की ओर से 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता रविवार यानी पांच जुलाई को सफलतापूर्वक संपन्न हो गया. इसमें सबसे पहले प्रखंड स्तर पर प्रतियोगिता हुई. सदर, दारू, टाटीझरिया, इचाक, विष्णुगढ़, पदमा, बरही, बड़कागांव, केरेडारी, कटकमदाग, कटकमसांडी, बरकट्ठा, चौपारण, चलकुसा डाडी और चुरचू सभी 16 प्रखंडों के प्रथम विजेता जिला स्तर के प्रतियोगिता में शामिल हुए हैं. जिला स्तर के प्रतियोगिता में एक-एक विजेता राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयनित हुए हैं. इसमें अंडर-15 बालक वर्ग से एक और अंडर-17 बालक- बालिका वर्ग के एक-एक विजेता शामिल हैं.

हजारीबाग में होगा प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता 

उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 हजारीबाग में होगी. इस निर्णय के बाद शिक्षा विभाग ने तैयारी शुरू की है. झारखंड शिक्षा परियोजना परिषद तैयारी को अंतिम रूप दिया है. प्रतियोगिता में हजारीबाग सहित रामगढ़, चतरा, बोकारो, गिरिडीह, धनबाद और कोडरमा के प्रतिभागियों को ठहरने सहित उनका नास्ता खाना और अन्य जरूरी चीजों व्यवस्था की की गई है. बालक वर्ग कर्जन ग्राउंड में खेल का प्रदर्शन करेंगे. वहीं, बालिका वर्ग के लिए संत कोलंबस कॉलेज मैदान को चुना गया है. प्रतियोगिता को बेहतर ढंग से संचालित सहित सभी तरह की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर शिक्षा कर्मी और खेल शिक्षकों को जिम्मेवारी दी गई है.

हजारीबाग में होगा प्रमंडल स्तरीय सुब्रतो कप 

डीईओ कुमारी नीलम ने कहा पहले प्रखंड फिर जिला स्तर पर 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता को सफलतापूर्वक संपन्न करा लिया गया है. उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल स्तरीय 65वीं सुब्रतो कप फुटबॉल प्रतियोगिता हजारीबाग में होगा. तिथि की घोषणा नहीं हुई है. प्रतियोगिता की मेजबानी करने को लेकर हजारीबाग तैयार है.

ये भी पढ़ेंगैंगस्टर प्रिंस खान के घर पर चला बुलडोजर, सांसद और विधायक के आरोपों से गरमाई सियासत

ये भी पढ़ेंधनबाद में ई-रिक्शा चालकों में डर और नाराजगी, मोबाइल ऐप से गाड़ियां बंद करने का आरोप

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola