हजारीबाग में खूनी खेल: वर्चस्व की लड़ाई में कोयला कारोबारी का कत्ल, भागते अपराधियों ने 6 को कुचला

Updated:
विज्ञापन

बाईं ओर की तस्वीर में रोहित साव जिनकी हत्या हुई है दाईं ओर प्रदीप साव जिनकी मौत वाहन की चपेट में आने से हुई है

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

Hazaribagh Crime News: हजारीबाग के बड़कागांव (नापोखुर्द) में कोयला वर्चस्व को लेकर कारोबारी रोहित साव की हत्या हो गयी है. अपराधियों ने भागते समय स्कॉर्पियो से कुचलकर एक ग्रामीण की जान ली और 6 को घायल कर दिया. पुलिस जांच में जुटी है.

विज्ञापन

Hazaribagh Crime News, हजारीबाग, (संजय सागर): हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र के नापोखुर्द गांव में गुरुवार की देर रात भीखन साव के 30 वर्षीय पुत्र रोहित साव की धारदार हथियार से हत्या कर दी गयी. रोहित साव कोयले का कारोबार करता था. वह अपने पीछे माता-पिता, पत्नी और दो बच्चों को छोड़ गया है.

विज्ञापन

स्कॉर्पियो से गांव पहुचे थे अपराधी

ग्रामीणों ने बताया कि अपराधी स्कॉर्पियो वाहन (जेएच 01 डीजी 7798) से गांव पहुंचे थे. युवक की हत्या करने के बाद स्कॉर्पियो से भागने के दौरान वाहन की चपेट में आने से गांव के बेनी साव के 30 वर्षीय पुत्र प्रदीप साव की भी मौत हो गयी. वहीं, मृतक की पत्नी समेत दो बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गये, जिनका इलाज जारी है.

Also Read: रांची में डिप्टी मेयर चुनाव के लिए बिछी बिसात, पार्षदों में शुरू हुआ शह-मात का खेल

अवैध कोयला कारोबार से जुड़ा हो सकता है मामला

घटना को अवैध कोयला कारोबार से जुड़ा बताया जा रहा है. सूत्रों के अनुसार, यह मामला नापो गांव के बरवानिया में नये कोल हार्ड कूप फैक्ट्री बनाये जाने को लेकर चल रहे विवाद से भी जुड़ा हो सकता है. घटना की सूचना मिलते ही बड़कागांव पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गयी है. घटना के बाद क्षेत्र में तनाव और दहशत का माहौल है.

वर्चस्व की लड़ाई को दिया गया घटना को अंजाम

सूत्रों की मानें तो पिछले दो महीने से बड़कागांव थाना क्षेत्र में अवैध कोयले का कारोबार तेजी से चल रहा था. इसी कारोबार में वर्चस्व की लड़ाई को लेकर घटना को अंजाम दिये जाने की आशंका जतायी जा रही है. ग्रामीणों के बीच इस बात की भी चर्चा है कि घटना के दौरान अपराधियों द्वारा एक ट्रैक्टर और एक स्कॉर्पियो वाहन को आग के हवाले कर दिया गया.

स्कॉर्पियो की चपेट में आने से छह घायल

रोहित साव की हत्या के बाद भागने के क्रम में स्कॉर्पियो की चपेट में आने से कुल छह लोग घायल हो गये. घायलों में से दो लोगों को सदर अस्पताल, दो को आरोग्य अस्पताल और दो को बेहतर इलाज के लिए रिम्स, रांची रेफर किया गया है. घटनास्थल पर पहुंची बड़कागांव पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है. पुलिस इस घटना को अवैध कोयला कारोबार से जोड़कर देख रही है, हालांकि अन्य बिंदुओं पर भी जांच जारी है. नापोखुर्द गांव में इस घटना के बाद दहशत का माहौल है और लोग खुलकर कुछ भी बताने से परहेज कर रहे हैं.

Also Read: बगैर बड़े कोचिंग के भी रचा इतिहास, दुमका की बेटी सुदीपा दत्ता बनेंगी IAS, हासिल की 41वीं रैंक

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola