होटल से अवैध अंग्रेजी और देसी शराब बरामद
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
गोरहर पुलिस ने जमुआ मोड़ में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब जब्त की.
विज्ञापन
बरकट्ठा.
गोरहर पुलिस ने जमुआ मोड़ में छापेमारी अभियान चलाकर अवैध शराब जब्त की. गोरहर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने सूचना पर पांच मई की रात कार्रवाई की. पुलिस ने जमुआ मोड़ स्थित बिहारी मंडल पिता मनु महतो के होटल में रखी गयी अवैध शराब को जब्त की. पुलिस ने होटल से एक सफेद प्लास्टिक के जरकीन में करीब 10 लीटर देसी शराब, 1.2 लीटर बोतल में देसी शराब, केन बीयर हेवार्ड 5000 नामक अंग्रेजी शराब 500 एमएल का चार पीस, किंग फिशर बीयर 500 एमएल का एक पीस, इम्पिरियल ब्लू 180 एमएल का एक पीस, छह मैकडॉल 375 एमएल का एक पीस, मैकडॉल 180 एमएल का चार पीस व प्लास्टिक का डिस्पोजन ग्लास 60 पीस बरामद किया. इस बाबत गोरहर थाना में धारा 272, 273, 278, 290 भादवि व धारा-47 ए उत्पाद अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस ने मौके पर होटल मालिक बिहारी मंडल को गिरफ्तार कर लिया. जबकि उसका पुत्र विकास कुमार मंडल भागने में सफल रहा.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन