ePaper

गवर्नमेंट टीचर्स संघ का प्रखंड स्तर पर विस्तार जल्द : विजय

Updated at : 06 May 2024 5:46 PM (IST)
विज्ञापन
गवर्नमेंट टीचर्स संघ का प्रखंड स्तर पर विस्तार जल्द : विजय

पतरातू पैलेस में एसटी/एससी ऑल गवर्नमेंट टीचर्स संघ कार्यकारिणी की बैठक हुई.

विज्ञापन

हजारीबाग.

पतरातू पैलेस में एसटी/एससी ऑल गवर्नमेंट टीचर्स संघ कार्यकारिणी की बैठक हुई. अध्यक्ष विजय मसीह ने कहा कि जिले में संगठन मजबूत हुआ है. वहीं, सभी 16 प्रखंड सदर, दारू, चलकुशा, टाटीझरिया, बड़कागांव, इचाक, डाडी, विष्णुगढ़, पदमा, चुरचू, केरेडारी, बरही, कटकमदाग, चौपारण, बरकट्ठा व कटकमसांडी में शुरू की गयी सदस्यता अभियान का बेहतर परिणाम सामने आया है. एसटी/एससी ऑल गवर्नमेंट टीचर्स संघ में 500 से अधिक लोग सदस्य बने हैं. जिला अध्यक्ष ने कहा बैठक में संगठन की मजबूती पर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया. शीघ्र ही प्रखंड स्तर पर संगठन का विस्तार होगा. बैठक में कालीचरण दास, राजेंद्र राम, मनोज कुमार, राजू राम, खिरोधर राम, अर्जुन राम, विनोद दास , महेंद्र राम, राजेश्वर राम, रौशन एलेन मरांडी के आलावा सभी कार्यकारणी के सदस्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola