इचाक में डोभा में डूबने से बच्ची की मौत
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

बड़की जलौंध गांव निवासी जितेन्द्र भुइयां की बेटी सीतल कुमारी (छह वर्ष) की मौत डोभा में डूबने से हो गयी.
विज्ञापन
इचाक.
बड़की जलौंध गांव निवासी जितेन्द्र भुइयां की बेटी सीतल कुमारी (छह वर्ष) की मौत डोभा में डूबने से हो गयी. ग्रामीणों ने बताया कि गुरुवार की करीब सात बजे सुबह सीतल कुमारी शौचालय के लिए अन्य बच्चों के साथ खेत में गयी थी. हाथ-पैर धोने के लिए डोभा में गयी. इस दौरान पैर फिसलने से वह गहरे पानी में डूब गयी. बच्चों द्वारा हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे और सीतल को पानी से बाहर निकाला. अचेत अवस्था में परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र इचाक ले गए. वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए कंपाउंडर ने उसे सदर अस्पताल हजारीबाग जाने को कहा. सदर अस्पताल ले जाने के क्रम में बच्ची रास्ते में ही दम तोड़ दी. अस्पताल में चिकिसक के नहीं रहने पर युवा नेता गौतम कुमार, उनके परिजनों समेत ग्रामीणों ने रोष व्यक्त किया है. प्रभारी चिकित्सक डॉ ओमप्रकाश ने बताया कि बच्ची की मौत डोभा में डूबने की वजह से अस्पताल में आने से पहले हो गयी थी. इसलिए कंपाउंडर ने उसे हजारीबाग ले जाने की सलाह दी. बालिका की मौत पर पंचायत समिति सदस्य ने दुख जताया है.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










