एक घर से 945 लीटर अवैध स्प्रिट और ब्रांडेड शराब के स्टीकर जब्त
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर चौपारण के पडरिया, बैरियाटांड़ में बीरेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की गयी.
विज्ञापन
हजारीबाग.
लोकसभा चुनाव को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नैंसी सहाय के निर्देश पर चौपारण के पडरिया, बैरियाटांड़ में बीरेंद्र यादव के घर पर छापेमारी की गयी. बीरेंद्र यादव के घर व घर के अंदर बने तहखाना की तलाशी ली गयी. घर से 27 जार में 945 लीटर अवैध स्प्रिट बरामद किया गया. इसके अलावा बी-7, रॉयल स्टेज, इंपेरियल ब्लू, मेकड्वेल नंबर एक स्टीकर लगा करीब 3500 पीस, ढक्कन करीब 1900 पीस, 110 पीस खाली बोतल, अवैध होलोग्राम तीन बंडल और तीन लीटर कैरेमल सहित अवैध विदेशी शराब-2760 लीटर बरामद किया गया. अभियुक्त वीरेन्द्र कुमार यादव व अन्य संलिप्त अभियुक्तों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की जा रही है.आपके शहर में
विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन