गठबंधन के लोग संविधान बचाने नहीं, भ्रष्टाचार छुपाने के लिए हैं एकजुट : केदार
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के गंगपाचो पंचफेड़ी चौक में बेड़ोकला भाजपा मंडल इकाई की बैठक हुई.
विज्ञापन
पंचफेड़ी चौक में बेड़ोकला भाजपा मंडल कमेटी की बैठक
बरकट्ठा.
कोडरमा लोकसभा क्षेत्र के गंगपाचो पंचफेड़ी चौक में बेड़ोकला भाजपा मंडल इकाई की बैठक हुई. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष भोला प्रसाद ने की. मुख्य अतिथि मंडल प्रभारी केदार साव व रीतलाल प्रसाद मौजूद थे. भाजपा प्रत्याशी अन्नपूर्णा देवी के पक्ष में रणनीति बनायी गयी. पंचायत स्तरीय बूथ कमेटी की बैठक 11 मई को बेडोकला पंचायत में की जायेगी. केदार साव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के लोग संविधान बचाने के लिए नहीं बल्कि अपना भ्रष्टाचार छुपाने के लिए एकजुट हुए हैं. जनता देश के सम्मान व गौरवशाली इतिहास बनाने के लिए भाजपा के साथ है. बैठक में चुनावी पंचायत प्रभारी का मनोनयन किया गया. इसमें विभिन्न पंचायतों से सरयू यादव, द्वारिका पासवान, अनिल आजाद व अशोक दास, इंद्रदेव यादव व मुरलीधर प्रसाद, सरयू प्रसाद व दीलिप प्रसाद, तुलसी चौधरी व बासुदेव महतो, महेश कुमार गुप्ता व रामचंद्र राम, छोटेलाल प्रसाद व दयानंद प्रसाद, महेन्द्र प्रसाद व छोटीलाल यादव को प्रभारी मनोनीत किया गया है. बैठक में रीतलाल चौधरी, ध्रुव नारायण पासवान, निरंजन प्रसाद, अशोक दास, जागेश्वर प्रसाद मंडल, महेश गुप्ता, बालेश्वर ठाकुर लोग उपस्थित थे.विज्ञापन
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन