जिला स्कूल के 518 विद्यार्थी सफल

Updated:
विज्ञापन

जिला स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस तीनों संकाय में बेहतर प्रदर्शन किया है. 554 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए.

विज्ञापन

हजारीबाग.

जिला स्कूल के विद्यार्थियों ने इंटरमीडिएट आर्ट्स, कॉमर्स व साइंस तीनों संकाय में बेहतर प्रदर्शन किया है. 554 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए. इसमें 518 ने सफलता पायी. साइंस में वेंकटेश कुमार 442 अंक लाकर स्कूल टॉपर बने. सचीता कुमारी द्वितीय व स्वीटी कुमारी को तीसरा स्थान मिला. आर्ट्स में रंजन कुमार 439 अंक लाकर स्कूल टॉपर बने. वहीं, जिला टापटेन में चौथा स्थान प्राप्त किया है. कुमारी अंशु 418 अंक लाकर दूसरा एवं दिव्या कुमारी 412 अंक लाकर तीसरा स्कूल टॉपर बने. कॉमर्स में कौशर फातमी को 393 अंक, ऋषभ कुमार वर्मा को 374 अंक एवं युवराज कुमार को 370 अंक मिला है. विद्यार्थियों के बेहतर प्रदर्शन पर स्कूल परिवार गौरवान्वित हैं. प्रभारी प्राचार्य निकिता कुमारी, शिक्षक कमलेश कुमार, सुषमा वर्णवाल, अनुज कुमार, मृत्युंज पाठक सहित सभी शिक्षक एवं शिक्षकेत्तर कर्मियों ने सभी विद्यार्थियों के उज्जवल भविष्य की कामना की है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola