रामनवमी पर जय श्रीराम के जयकाराें से गूंजा इचाक

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर इचाक प्रखंड में रामनवमी पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड के सभी गांव के हर घरों में रामलला हनुमान की पूजा अर्चना कर आंगन में बजरंगी झंडा लगायें.

विज्ञापन

इचाक.

भगवान श्री राम के जन्मोत्सव पर इचाक प्रखंड में रामनवमी पर्व धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. प्रखंड के सभी गांव के हर घरों में रामलला हनुमान की पूजा अर्चना कर आंगन में बजरंगी झंडा लगायें. प्रखंड के पुराना काली मण्डा, नया काली, बंगाली दुर्गा मण्डा, दुर्गानगर इचाक मोड़, छावनी अखाड़ा, दुर्गा स्थान मंगुरा, जलौन्ध, लुन्दरू, पोखरिया, दरिया, चंपेश्वरी मंदिर नावाडीह, बुढ़िया माता मंदिर, अलौंजा, कलाद्वार समेत कई दुर्गा स्थानों में दुर्गा माता की पूजा की. साथ ही रामलला का झंडा मिलान किया गया. इस दौरान जय श्रीराम व दुर्गामाता की जयकाराें से पूरा क्षेत्र गूंज उठा. जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, भाजपा नेता बटेश्वर मेहता, कांग्रेस नेता दिगंबर मेहता, डॉ आरसी प्रसाद, रेणु देवी, प्रमुख पार्वती देवी, रामलखन मेहता, मुखिया मीना द��वी, सुनील मेहता, अनुज कुमार, छोटन मेहता, प्रदीप मेहता, नागेश्वर मेहता, किशोरी महतो, अर्जुन मेहता, शिवप्रसाद मेहता समेत कई लोग उपस्थित थे.

महाबीर स्थान मंगुरा में गाजे बाजे के साथ बजरंगी झंडा मिलाया गया. इसमें मंगुरा, करियातपुर, मोकतामा, फुरुका, जमुआरी, कनौदी, दुर्गानगर इचाक मोड में गोबरबन्दा, सिझुआ, दांगी हदारी, चपरख, बरियठ, बोंगा, सिरसी, रुद, डुमरौंन, छावनी अखाड़ा में छावनी, कुरहा, गुंजा, बन्दुआ, कारीमाटी, दरिया दुर्गा स्थान में दरिया, जोगिडीह, बरकाखुर्द, सायलकला, जलौंध दुर्गा स्थान में चन्दा, उरुका, लोहंडी, जलौंध, लुन्दरू दुर्गा स्थान में देवकुली, लुन्दरू, बक्शीडीह, बसरिया, खैराव करमा, पोखरिया दुर्गा स्थान में पोखरिया, डाढ़ा, दिगही, अलौंजा कला में अलौजा खुर्द, मदनपुर, लेदाही, बरवां, चंपेश्वरी माता मंदिर में तिलरा, नावाडीह, भूस्वा, रहिया, कलवारा बांध गांव का झंडा का मिलन हुआ. खूटरा एवं कलाद्वार में भी झंडा मिलन किया गया.

विज्ञापन

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola