Hazaribagh: मैट्रिक-इंटर की परीक्षा में बैठेंगे 53303 छात्र, तैयारी पूरी; CCTV से की जाएगी निगरानी

Updated:
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर. AI Image

Hazaribagh: मैट्रिक और इंटर की परीक्षा की पूरी तैयारी कर ली गई है. परीक्षा तीन फरवरी से शुरू होने वाला है. दोनों परीक्षाओं में कुल 53303 छात्रों ने परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन कराया है.

विज्ञापन

आरिफ
Hazaribagh: जिले में मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है. मैट्रिक में 69 और इंटरमीडिएट में 49 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. दोनों परीक्षा के लिए कुल 53303 विद्यार्थी पंजीकृत हैं. इसमें मैट्रिक में 26651 और इंटरमीडिएट में 26652 विद्यार्थी शामिल होंगे. परीक्षा के सफल संचालन को लेकर परीक्षा केंद्रों पर 1000 से अधिक शिक्षकों को ऑब्जर्वर बनाया गया है. परीक्षा केंद्रों की निगरानी सीसीटीवी से की जाएगी. परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा से जुड़े सभी आवश्यक चीजें बहाल की गई हैं. मैट्रिक व इंटरमीडिएट दोनों परीक्षा तीन फरवरी से शुरू हो रहा है. शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्रों पर सीसीटीवी को दुरुस्त किया है.

आपके शहर में

विज्ञापन

परीक्षा केंद्र के पास फटक भी नहीं पाएंगे परिजन

परीक्षा केंद्रों के बाहर 100 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू रहेगी. निर्धारित वर्जित क्षेत्र में परीक्षार्थी के अलावा अभिभावक या कोई अन्य शख्स नहीं जा सकेगा. विद्यार्थी एवं अभिभावकों की सुविधा को देखते हुए सदर एवं बरही दोनों अनुमंडल में परीक्षा केंद्र बने है. मैट्रिक के लिए सदर अनुमंडल में 43 और बरही अनुमंडल में 26 परीक्षा केंद्र बनाया गया है. वहीं, इंटरमीडिएट के लिए सदर अनुमंडल में 35 और बरही अनुमंडल में 14 परीक्षा केंद्र बनाया गया.

समय से ली गई प्री बोर्ड परीक्षा

सभी विद्यार्थियों का प्री बोर्ड परीक्षा समय पर ले ली गई है. अलग से मॉडल एवं प्रश्न पत्र बैंक से शिक्षकों ने तैयारी कराई है. परीक्षा से जुड़े वीडियो कंटेंट के अलावा आवश्यक चीजों पर शिक्षकों ने जोर दिया है. वहीं, कमजोर बच्चों की पहचान कर उन्हें अलग से बेहतर शिक्षा देकर परीक्षा के तैयार किया गया है. शत प्रतिशत रिजल्ट होने की उम्मीद है. ऊपर लिखी सभी जानकारी हजारीबाग के डीईओ प्रवीण रंजन ने दी.

ये भी पढ़ें…

रांची में इंसानियत शर्मसार, 10 साल की बच्ची को रात के अंधेरे में छोड़ भाग गए मां-बाप

रांची के अंश-अंशिका के परिजन अब भी सरकारी मदद के इंतजार में, सीएम हेमंत का निर्देश भी बेअसर

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola