हजारीबाग में तीन शराब भट्ठियां ध्वस्त, 40 लीटर शराब बरामद
अवैध शराब निर्माण और कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग टीम कार्रवाई करते हुए : Prabhat Khabar
हजारीबाग में उत्पाद विभाग ने अवैध शराब के खिलाफ छापेमारी की. तीन शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर 40 लीटर अवैध शराब बरामद की गई और जावा-महुआ नष्ट किया गया.
हजारीबाग : हजारीबाग जिले में अवैध शराब के निर्माण और कारोबार के खिलाफ उत्पाद विभाग ने कार्रवाई करते हुए पदमा थाना क्षेत्र में तीन अवैध चुलाई शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया. उपायुक्त हेमंत सती के निर्देश पर चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सोमवार को यह कार्रवाई सहायक आयुक्त उत्पाद, हजारीबाग के नेतृत्व में की गयी.
आपके शहर में
तीन अवैध शराब भट्ठियां ध्वस्त
उत्पाद विभाग की टीम ने दरजीचक जुहू, कुटीपिसी और पिंडारपुर गांव में छापेमारी की. इस दौरान अवैध शराब निर्माण में संचालित तीन भट्ठियों को मौके पर ही ध्वस्त किया गया. टीम ने 40 लीटर अवैध चुलाई शराब बरामद की. वहीं शराब बनाने के लिए तैयार करीब 3400 किलोग्राम किण्वित जावा-महुआ को घटनास्थल पर नष्ट कर दिया गया.
अवैध शराब के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रखने का निर्देश
अवैध भट्ठियों के संचालन में शामिल लोगों के खिलाफ उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. जिला प्रशासन ने कहा कि अवैध शराब के निर्माण, भंडारण और बिक्री के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.
ये भी पढ़ें: गोला में अलग-अलग तीन सड़क हादसों में एक युवक की मौत, पांच घायल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए