टाटीझरिया में श्रद्धा और भक्ति भाव से मनी हरितालिका तीज

Updated:
विज्ञापन

श्रद्धा और भक्ति भाव से मनी हरितालिका तीज| Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हरितालिका तीज का पर्व धूमधाम से मनाया गया. अखंड सौभाग्य की कामना से सुहागिन महिलाओं ने 24 घंटे का निर्जला व्रत रखा और विधि-विधान से भगवान शिव-पार्वती की पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

टाटीझरिया, हजारीबाग: टाटीझरिया प्रखंड क्षेत्र में सोमवार को हरितालिका तीज का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. अखंड सौभाग्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर सुहागिन महिलाओं ने 24 घंटे का कठोर निर्जला व्रत रखा. टाटीझरिया, धरमपुर, झरपो, भराजो, डहरभंगा, खैरा, डुमर, बेडम समेत विभिन्न पंचायतों में सुबह से ही भक्तिमय माहौल रहा.

विज्ञापन

सोलह शृंगार कर महिलाओं ने विधि-विधान से भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना की. पूजन के दौरान बेलपत्र, धूप, दीप और पुष्प अर्पित किये गये. माता पार्वती को सिंदूर, महावर और चुनरी चढ़ायी गयी. घरों, मंडपों और मंदिरों में समूह में महिलाओं ने तीज व्रत की कथा सुनी. कथा के बाद आरती और शंखनाद से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा.

व्रतियों ने बुजुर्ग महिलाओं के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया और एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर शुभकामनाएं दीं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola