हजारीबाग के 130 BPL बच्चों का निजी स्कूलों में होगा फ्री एडमिशन, डीसी ने दी सहमति, देखें पूरी लिस्ट
Published by : Rupali Das Updated At : 29 May 2025 7:49 AM
निजी स्कूलों में होगा बीपीएल बच्चों का नामांकन
Good News: हजारीबाग के 15 निजी स्कूलों में 130 BPL बच्चों का फ्री एडमिशन होगा. इसे लेकर डीसी शशि प्रकाश सिंह की सहमति के बाद शिक्षा विभाग ने एडमिशन लेने वाले बच्चों के नाम की लिस्ट जारी की है. इसमें शामिल निजी स्कूलों कि लिस्ट आप नीचे देख सकते हैं.
Good News| हजारीबाग, आरिफ: हजारीबाग के 15 निजी स्कूलों में गरीबी रेखा से नीचे रह रहे बीपीएल परिवार के 130 बच्चों का निःशुल्क नामांकन लिया जायेगा. इस पर डीसी शशि प्रकाश सिंह की सहमति के बाद रास्ता साफ हो गया है. 27 मई की देर शाम को शिक्षा विभाग ने नामांकन लेने वाले बीपीएल परिवार से जुड़े बच्चों की सूची जारी की है. जानकारी के अनुसार, पहले फेज में मान्यता प्राप्त अलग-अलग 15 निजी विद्यालयों में 130 बच्चों का निःशुल्क नामांकन होगा. नामांकन को लेकर शिक्षा अधिकारियों ने बच्चों की सूची के साथ निजी स्कूलों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये हैं. इनमें से सबसे अधिक 17 बीपीएल बच्चों का शहर के संत स्टीफन स्कूल में निःशुल्क नामांकन होगा.
पहले फेज में कहां कितना नामांकन
| क्रम संख्या | स्कूल का नाम | बच्चों की संख्या |
| 1. | एंजेल हाई स्कूल | 13 |
| 2. | चैंपियन बेसिक एकेडमी इचाक | 01 |
| 3. | कनहरी रोड़ डीएवी पब्लिक स्कूल | 15 |
| 4. | टीवी टावर डीपीएस | 15 |
| 5. | शंकरपुर डीपीएस | 10 |
| 6. | सिंघानी जैक एंड जिल | 08 |
| 7. | अमृत नगर लॉर्ड कृष्णा | 01 |
| 8. | माउंट एग माउंट | 15 |
| 9. | नमन विद्या | 05 |
| 10. | नेशनल पब्लिक स्कूल | 02 |
| 11. | रोजबड स्कूल डीपूगढा | 07 |
| 12. | सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुमार टोली | 03 |
| 13. | श्री रामकृष्ण शारदा मठ एंड मिशन | 12 |
| 14. | संत पॉल स्कूल | 06 |
| 15. | संत स्टीफन स्कूल | 17 |
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
19 निजी स्कूलों का हुआ चयन
जिले में 19 निजी स्कूलों को चयनित कर उनमें 252 सीट बीपीएल बच्चों के लिए सुरक्षित किया गया है. इसे लेकर मार्च 2025 में 510 आवेदन लिया गया. चयन समिति ने 320 आवेदन रद्द किया है. स्वीकृत 190 में 60 आवेदन को स्कूल से दूरी, सीट उपलब्ध नहीं होने और अन्य दूसरे कारणों से चयन प्रक्रिया से बाहर किया गया है. बता दें कि निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 अन्तर्गत मान्यता प्राप्त सभी निजी विद्यालयों में प्रवेश कक्षा (इंट्री क्लास) की कुल सीटों में 25 प्रतिशत बीपीएल बच्चों का नामांकन अनिवार्य किया गया है.
इसे भी पढ़ें सुप्रीम कोर्ट ने झारखंड की मुख्य सचिव और JSSC के सचिव को जारी किया नोटिस, जतायी नाराजगी
डीएसई ने क्या कहा
इस संबंध में हजारीबाग के डीएसई आकाश कुमार ने कहा कि जिले में निःशुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 (आरटीई) का कड़ाई से पालन किया गया है. पहले फेज में 15 निजी विद्यालय 130 बच्चे का नि:शुल्क नामांकन लेंगे. बच्चों की पढ़ाई की फीस सरकार देगी. चालू सत्र (2025-26) में 252 बीपीएल परिवार से जुड़े बच्चों का नामांकन चिन्हित 19 अलग-अलग निजी विद्यालयों में होगा.
इसे भी पढ़ें झारखंड में दूध की गाड़ी से नकली अंग्रेजी शराब की हो रही थी तस्करी, दो लाख की शराब के साथ वैन जब्त, दो को जेल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Rupali Das
नमस्कार! मैं रुपाली दास, एक समर्पित पत्रकार हूं. एक साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं. वर्तमान में प्रभात खबर में कार्यरत हूं. यहां झारखंड राज्य से जुड़े महत्वपूर्ण सामाजिक, राजनीतिक और जन सरोकार के मुद्दों पर आधारित खबरें लिखती हूं. इससे पहले दूरदर्शन, हिंदुस्तान, द फॉलोअप सहित अन्य प्रतिष्ठित समाचार माध्यमों के साथ भी काम करने का अनुभव है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










