खिरगांव नमस्कार चौक के प्रभात कुमार हत्या मामले में चार युवक हिरासत में

Updated:
विज्ञापन
खिरगांव नमस्कार चौक के प्रभात कुमार हत्या मामले में चार युवक हिरासत में

शहर के खिरगांव नमस्कार चौक के युवक प्रभात कुमार की हत्या मामले में चार संदिग्ध आरोपियों को बड़ी बाजार पुलिस ने हिरासत में लिया है.

विज्ञापन

एक युवक ने प्रभात की हत्या करने का बात स्वीकारी

चारों युवकों से एसडीपीओ अमित आनंद कर रहे है पूछताछ

20हैज101में- मृतक प्रभात कुमार का फाइल फोटो

हजारीबाग. शहर के खिरगांव नमस्कार चौक के युवक प्रभात कुमार की हत्या मामले में चार संदिग्ध आरोपियों को बड़ी बाजार पुलिस ने हिरासत में लिया है. जल्द ही पुलिस प्रभात की हत्या मामले का खुलासा करेगी. पकड़े गये चारों युवकों से सदर एसडीपीओ अमित आनंद बड़ी बाजार टीओपी में पूछताछ कर रहे है. पुलिस सूत्रों के अनुसार हिरासत में लिये गये एक युवक ने प्रभात कुमार की हत्या करने की स्वीकारोक्ति बयान दिया है. अन्य तीन युवक हत्या में शामिल थे या नही, इसकी पूछताछ की जा रही है.

पुराने रंजिश में हुई हत्या

पूछताछ में पुलिस को जानकारी मिली की मृतक प्रभात कुमार को पुराने रंजिश को लेकर उसकी हत्या की गयी है. हिरासत में लिये गये एक आरोपी के साथ प्रभात की पूर्व में मारपीट की घटना हुई थी. प्रभात की हत्या करने के लिए युवक कई दिनों से फिराक में था. 10 अप्रैल 2025 की देर रात अकेला पाकर उसने प्रभात कुमार के सिर में वार कर हत्या कर दी थी.

बता दें कि 10 अप्रैल की रात मृतक प्रभात कुमार अपने दोस्त के साथ प्रेमिका से मिलने के लिए स्कूटी से विष्णुपुरी गया था. लौटने के क्रम में खिरगांव बाकर गली में स्कूटी से उतर गया और अपने दोस्त कृष्णा कुमार को घर भेज दिया. वह बाकर गली में अकेला था. इसी दौरान अपराधी ने उसके सिर में वार कर हत्या कर दी थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola