सहियाओं को फोकल एमडीए प्रशिक्षण

Updated:
विज्ञापन
सहियाओं को फोकल एमडीए प्रशिक्षण

फाइलेरिया से बचाव के लिए 20 अप्रैल से पांच मई तक चलेगा विशेष अभियान

विज्ञापन

बरकट्ठा. सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में फोकल एमडीए प्रशिक्षण का आयोजन किया गया. अध्यक्षता प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रत्ना रानी कुंज ने की. संचालन बीटीटी प्रकाश पंडित ने किया. प्रशिक्षक एमपीडब्ल्यू अनिल कुमार, बीपीएम रंजीत कुमार सिंह, एमपीडब्ल्यू किशन राम, वीरेंद्र कुमार ने 16 गांव की सहिया दीदी एवं सुपरवाइजर को प्रशिक्षण दिया. बताया गया कि फाइलेरिया एक बीमारी है, जिससे बचने के लिए दवा खानी है. फोकल एमडीए कार्यक्रम 20 अप्रैल से पांच मई तक चिन्हित गांवों में चलाया जायेगा. संबंधित गांव की सहिया दीदी एक दिन में 15 घरों में जाकर घर के सदस्यों को तीन प्रकार का दवा खिलायेंगी. एक से दो वर्ष के बच्चों को आधा गोली एल्बेंडाजोल खिलाना है. दो वर्ष से लेकर पांच वर्ष तक के बच्चों को एक गोली डीइसी एवं एक गोली एल्बेंडाजोल, छह से 14 वर्ष के बच्चों को दो गोली डीइसी एवं एक गोली एल्बेंडाजोल, 15 साल से ऊपर के सभी लोगों को तीन गोली डीइसी खिलानी है. साथ ही एभरमक्टिंग गोली लंबाई के अनुसार खिलानी है. 90 सेंटीमीटर एवं पांच वर्ष से कम उम्र के बच्चों को यह गोली नहीं खिलानी है. इस अवसर पर हेल्थ मैनेजर पंकज कुमार, बीडीएम सत्यनारायण कुमार, बीटीटी नरोत्तम कुमार, बसंती देवी, सीएचओ वसीम अंसारी, विनय कुमार, अंकिता, अर्पण दास, अनिला माधुरी मिंज, अनुभा रंजन व सहिया साथी उपस्थित थीं.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola