डिवाइन पब्लिक स्कूल में सम्मान समारोह

Updated:
विज्ञापन

छात्रों की शैक्षणिक प्रगति सहित कई विषयों पर चर्चा

विज्ञापन

बरकट्ठा. डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपाचो में अभिभावक-शिक्षक बैठक सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. निदेशक आइपी भारती ने कहा कि एक बच्चा, एक शिक्षक, एक किताब और एक कलम दुनिया बदल सकते हैं. यह सशक्त कथन माता-पिता को याद दिलाता है कि छोटे-छोटे, निरंतर प्रयास भी सार्थक बदलाव ला सकते हैं. प्राचार्य सायन मुखर्जी ने कहा कि शिक्षक और अभिभावक के सामूहिक प्रयास से बच्चों का शैक्षणिक व सामाजिक विकास होता है. जिससे बेहतर शैक्षणिक परिणाम और घर व स्कूल के बीच सीखने का माहौल बनता है. बैठक में छात्रों की शैक्षणिक प्रगति, अनुशासन और उपस्थिति, आने वाली परीक्षा की तैयारी स्वच्छता और अनुशासन आदि विषयों पर चर्चा की गयी. सम्मानित होने वाले बच्चों में रौनक कुमार, हिमांशु कुमार, अरना कुमारी, सुहानी कुमारी, आरोही कुमारी, आकाश कुमार, साक्षी कुमारी, राज कुमार, अर्चित रंजन, ऋषिका कुमारी, आर्यन कुमार, शिवम कुमार पंडित, परी कुमारी, शिवम कुमार, अनुष्का कुमारी शामिल हैं. इस अवसर पर राधा देवी, दीक्षा कुमारी, मानती लकड़ा, रामनंदन कुमार, खुशी कुमारी, सीमा कुमारी, संगीता कुमारी, संजय यादव समेत अन्य लोग उपस्थित थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola