रास्ता में ईंट रख कर किया गया अतिक्रमण, ग्रामीण परेशान

समस्या का समाधान करने की अपील
: समस्या का समाधान करने की अपील इचाक. बोंगा गांव से भूसाई साडम गांव जाने वाली सड़क पर ईंट रख कर अतिक्रमण कर देने से इन दिनों ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है. इस पथ से होकर भुसाई समेत दर्जनों गांव के ग्रामीण आना जाना करते हैं. यह पथ बोंगा गांव के वार्ड चार में पड़ता है, जिसमें अनुसूचित जाति के रविदास और भुईयां समाज के करीब 200 परिवार के लोग रहते हैं. जिनकी जनसंख्या लगभग 300 है. ग्रामीणों के बताया कि पूर्व में यह सड़क काफी संकीर्ण थी. चार पहिया वाहन के प्रवेश नहीं होने से बीमार व्यक्तियों को इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जा पाते थे. समय पर अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण पूर्व में एक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी. इसके बाद साड़म निवासी मटुक सिंह की पहल पर वर्ष 1995-96 में लोगों ने सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर अपनी रैयती भूमि को सड़क बनाने के लिए दान दिया, इसके बाद पक्की सड़क बनी. पर एक वर्ष से जगिया देवी ईंट रख कर रास्ता को अवरुद्ध कर रही हैं, जो स्व दिनू भुईयां की दूसरी पत्नी हैं. इनके पति दिनू भुईयां एवं उनकी पहली पत्नी पथ बनाने के समय सहमति पत्र पर हस्ताक्षर कर चुके हैं. इसके बाद भी मो जगिया देवी एक साल से रास्ता पर अतिक्रमण कर रखा है. प्रो भागवत राम ने बताया कि पथ को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए जिप अध्यक्ष उमेश प्रसाद मेहता, मुखिया उमेश मेहता, भागवत मेहता समेत गांव के लोगों ने पहल की, पर समाधान नहीं निकला. ग्रामीणों ने उपायुक्त एवं सीओ इचाक एवं प्रशिक्षु आईपीएस सह इचाक थाना प्रभारी श्रुति से समस्या का समाधान करने की गुहार लगायी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




