अधिकाधिक मामलों के निबटारे पर जोर

Updated:
विज्ञापन
अधिकाधिक मामलों के निबटारे पर जोर

राष्ट्रीय लोक अदालत नौ मई को

विज्ञापन

हजारीबाग. सिविल कोर्ट परिसर में नौ मई को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन होगा. इसमें अधिक से अधिक मामलों के निबटारे के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष सह प्रधान जिला सत्र न्यायाधीश रंजीत कुमार समेत सभी न्यायिक पदाधिकारी सक्रिय हैं. इसी कड़ी में गुरुवार को जिला जज की अध्यक्षता में प्रशासनिक पदाधिकारियों के साथ बैठक हुई. इसमें दंड प्रक्रिया संहिता तथा भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धाराओं के तहत आनेवाले मामलों को चिह्नित कर लोक अदालत में शामिल करने पर चर्चा हुई. जिला जज ने प्रशासनिक पदाधिकारियों से जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र, विवाह निबंधन, प्री-लिटिगेशन, सार्वजनिक स्थानों पर धूम्रपान निषेध और अंचल कार्यालयों में लंबित दाखिल-खारिज के मामलों के त्वरित निष्पादन पर बल दिया. बैठक में सचिव डॉ रवि प्रकाश तिवारी, सदर एसडीओ आदित्य पांडेय, बरही एसडीओ जॉन टुडू, डीटीओ बैजनाथ कामती, एसी संतोष सिंह, बीडीओ अनिल कुमार गुप्ता, कटकमदाग सीओ सत्येंद्र नारायण, सदर सीओ आशुतोष समेत अधिकारी व पदाधिकारी शामिल थे.

विज्ञापन
Sunil Prasad

लेखक के बारे में

By Sunil Prasad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola