ePaper

बड़कागांव में सादगी के साथ मनाया गया ईद, क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने अता की नमाज

Updated at : 25 May 2020 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
बड़कागांव में सादगी के साथ मनाया गया ईद, क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने अता की नमाज

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड तथा आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्वक और सादगी के साथ ईद का पर्व मनाया गया. प्रखंड के मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं की गयी. बड़कागांव सिरमा मस्जिद एवं दाता बाबा मजार समेत अन्य मस्जिदों के पास कोरोनावायरस महामारी को लेकर इस बार ईद के मेले भी नहीं लगे.

विज्ञापन

बड़कागांव : बड़कागांव प्रखंड तथा आसपास के क्षेत्रों में शांतिपूर्वक और सादगी के साथ ईद का पर्व मनाया गया. प्रखंड के मस्जिदों में सामूहिक रूप से नमाज अदा नहीं की गयी. बड़कागांव सिरमा मस्जिद एवं दाता बाबा मजार समेत अन्य मस्जिदों के पास कोरोनावायरस महामारी को लेकर इस बार ईद के मेले भी नहीं लगे. पेश है प्रभात खबर प्रतिनिधि संजय सागर की रिपोर्ट…

कोरोनावायरस महामारी के बीच इस बार लोगों ने ईद का पर्व अपने परिवारों के बीच ही मनाया. हालांकि प्रखंड के कुछ मस्जिदों में 5-5 लोगों को नमाज अदा करते हुए देखा गया. बादम क्वारेंटाइन सेंटर में प्रवासी मजदूरों ने ईद की नमाज अदा की. इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया.

इन मजदूरों को ईद की मुबारकबाद देने के लिए पंचायत समिति सदस्य सलमा सुल्ताना क्वारेंटाइन सेंटर पहुंची और मजदूरों की स्थिति को जायजा लिया. विधायक अंबा प्रसाद दूरभाष के माध्यम से लोगों को बधाई देते रहीं. कांग्रेस के उद्योग व्यापार प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष राजेश कुमार गुप्ता, पूर्व पंसस राजीव रंजन, प्रतिनिधि विकास कुमार ने भी लोगों को ईद की बधाई दी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola