सादगी के साथ रामनवमी मनाने का निर्णय
Published by : Akarsh Aniket Updated At : 24 Mar 2026 9:58 PM
सादगी के साथ रामनवमी मनाने का निर्णय
इचाक. रामनवमी को लेकर दुर्गा नगर इचाक मोड़ में रामनवमी महासमिति की बैठक हुई. बैठक निर्णय लिया गया कि मेला में 11 गांव के अखाड़ा के लोग जुटेंगे. मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के आदर्शो को मानते हुए नशा मुक्त त्योहार मनाया जायेगा. अनुशासित, विद्युत साज सज्जा एवं साउंड के आधार पर अखाड़ा का चयन कर महासमिति की ओर से उन्हें पुरस्कृत किया जायेगा. सभी अखाड़ाधारी भक्ति गाना बजायेंगे व किसी प्रकार का भड़काऊ या अश्लील गाना नहीं बजायेंगे. बैठक की अध्यक्षता उमेश प्रसाद मेहता ने की व संचालन चंद्रधारी मेहता ने किया. मौके पर उपाध्यक्ष कुलदीप मेहता, प्रदीप मेहता, महासचिव भागवत मेहता, संरक्षक दिगंबर कुमार मेहता, कैलाश प्रसाद मेहता, बालेश्वर मेहता, रामेश्वर प्रसाद मेहता, रंजीत कुमार मेहता, प्रवील मेहता, दीपक साह, सत्येंद्र मेहता, दुर्गा नगर पूजा समिति के अध्यक्ष चंद्रदेव मेहता, कोषाध्यक्ष महेंद्र मेहता, एवं पूर्व अध्यक्ष मथुरा मेहता समेत कई लोग शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










