हजारीबाग में मकई तोड़ने के विवाद में सुनील ठाकुर की मौत, 15 घंटे शव रखकर गिरफ्तारी की मांग; मुख्य आरोपी की मां गिरफ्तार
घटना के बाद रोते-बिलखते परिजन : प्रभात खबर
हजारीबाग में मकई तोड़ने के विवाद में सुनील ठाकुर की मौत. मुख्य आरोपी की मां गिरफ्तार, पत्नी हिरासत में. 15 घंटे बाद हुआ अंतिम संस्कार.
हजारीबाग: जिले के इचाक थाना क्षेत्र के देवकुली गांव में शुक्रवार सुबह मकई तोड़ने को लेकर हुए विवाद के बाद मारपीट में 46 वर्षीय सुनील ठाकुर की मौत हो गयी. पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार देर रात शव गांव पहुंचा. इसके बाद परिजनों और ग्रामीणों ने मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर करीब 15 घंटे तक शव घर पर रखा.
आपके शहर में
शनिवार दोपहर विधायक अमित कुमार यादव देवकुली गांव पहुंचे और मृतक के परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान थाना प्रभारी गौतम कुमार और जनप्रतिनिधियों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया.
आरोपी की मां गिरफ्तार, पत्नी को हिरासत में लेकर पुलिस कर रही पूछताछ
इसके बाद पुलिस ने मुख्य आरोपी छोटू ठाकुर की मां जसिया देवी को गिरफ्तार कर लिया. वहीं, उसकी पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है. मुख्य आरोपी छोटू ठाकुर की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है.
मृतक की पुत्री के आवेदन पर दर्ज होगी आगे की कार्रवाई
घटना के संबंध में मृतक की पुत्री ने इचाक थाना में आवेदन दिया है. आवेदन में उसने छोटू ठाकुर समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है. पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की जांच कर रही है और फरार मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी है.
ये भी पढ़ें: राजहरा में दो ट्रेलरों की टक्कर, केबिन में फंसा चालक; काफी मशक्कत के बाद निकाला गया
ये भी पढ़ें: RIMS में MBBS नामांकन से पहले होगी प्रमाण पत्रों की जांच, संदेह पर रोका जायेगा एडमिशन
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए