राजहरा में दो ट्रेलरों की टक्कर, केबिन में फंसा चालक; काफी मशक्कत के बाद निकाला गया

Updated:
विज्ञापन

टक्कर के बाद केबिन मे फंसा चालक व अन्य : प्रभात खबर

पलामू के राजहरा में फोरलेन सड़क पर गड्ढे के कारण दो ट्रेलरों में भीषण टक्कर. केबिन में फंसे चालक को घंटों की मशक्कत के बाद निकाला गया. जानिए पूरी घटना.

विज्ञापन

पलामू से चंद्रशेखर सिंह की रिपोर्ट

आपके शहर में

विज्ञापन

पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र के राजहरा के पास फोरलेन सड़क पर रविवार सुबह करीब पांच बजे दो ट्रेलरों के बीच जोरदार टक्कर हो गयी. हादसे में पीछे चल रहे ट्रेलर का चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया. सूचना मिलने पर नावाबाजार पुलिस मौके पर पहुंची.

मशक्कत के बाद चालक को केबिन से निकाला गया

टक्कर के बाद चालक केबिन में फंस गया था. नावाबाजार पुलिस और ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला गया. घायल चालक को एंबुलेंस 1033 की मदद से बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर सदर अस्पताल भेजा गया.

बताया जाता है कि दोनों ट्रेलर एक ही कंपनी के हैं और आगे-पीछे चल रहे थे. राजहरा के पास एनएच पर बड़े-बड़े गड्ढे होने के कारण आगे चल रहे ट्रेलर के चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. इसी दौरान पीछे चल रहा ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और आगे वाले ट्रेलर से जा टकराया.

ये भी पढ़ें: RIMS में MBBS नामांकन से पहले अब प्रमाण पत्रों की होगी जांच, संदेह पर रोका जायेगा एडमिशन

ट्रेलर का अगला केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

टक्कर इतनी जोरदार थी कि पीछे चल रहे ट्रेलर का अगला केबिन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और चालक उसमें फंस गया. वहीं, आगे चल रहा ट्रेलर भी क्षतिग्रस्त हो गया और सड़क पर आगे बढ़ने की स्थिति में नहीं रहा. नावाबाजार पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया है. पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है.

सड़क पर बने गड्ढे को ग्रामीणों ने बताया हादसे का कारण

ग्रामीणों का कहना है कि फोरलेन सड़क का काम अभी पूरा नहीं हुआ है. बरसात के दिनों में सड़क के बीच में बड़ा गड्ढा बन गया है, जिसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं. ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि सड़क पर बने गड्ढे की ओर एनएचएआई के अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं. उनका कहना है कि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं की गयी, तो आने वाले दिनों में और हादसे हो सकते हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola