सावन की अंतिम सोमवारी पर पांडू के शिवालयों में गूंजेगा हर-हर महादेव, होंगे धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रम
सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर पलामू के विभिन्न शिवालयों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पांडू प्रखंड क्षेत्र के झारखंड विश्वनाथ मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना होगी, जबकि खैरा राज पर्वत पर अखंड-कीर्तन का आयोजन होगा।
पलामू: सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर पांडू प्रखंड क्षेत्र के कई शिवालयों में धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे. तिसीबार स्थित झारखंड विश्वनाथ मंदिर में अंतिम सोमवारी को श्रद्धालुओं द्वारा भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया जाएगा. इसके बाद रुद्राभिषेक का आयोजन होगा. रात्रि में सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किया जाएगा. सभी धार्मिक अनुष्ठान वाराणसी के विद्वानों द्वारा संपन्न कराए जाएंगे.
आपके शहर में
वहीं, प्रखंड के ऐतिहासिक खैरा राज पर्वत की चोटी पर अंतिम सोमवारी के अवसर पर 24 घंटे का अखंड-कीर्तन आयोजित किया जाएगा. इसमें क्षेत्र के कई गांवों के लोग शामिल होंगे.
सावन पूर्णिमा के अवसर पर पांडू शिव मंदिर परिसर में नवयुवक शिव भक्त संघ की ओर से भक्ति जागरण का आयोजन किया जाएगा. दिन में पूजा-अर्चना के बाद भंडारा होगा, जबकि रात में भक्ति जागरण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए