पलामू के खिलाड़ियों ने जीते तीन मेडल, प्रत्यय पांडेय ने हासिल किया स्वर्ण

Updated:
विज्ञापन

स्वर्ण पदक के साथ खिलाड़ी

झारखंड राज्य स्तरीय तृतीय सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पलामू के तीन खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन मेडल अपने नाम किए. प्रत्यय पांडेय ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया.

विज्ञापन

मेदिनीनगर, पलामू: झारखंड राज्य स्तरीय तृतीय सब जूनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता में पलामू के तीन खिलाड़ियों ने तीन मेडल हासिल किए. प्रतियोगिता का आयोजन 21 और 22 अगस्त को धनबाद के स्पोर्ट्स क्लब में किया गया.

आपके शहर में

विज्ञापन

पलामू जिला एसोसिएशन के सचिव संजय कुमार त्रिपाठी ने बताया कि प्रतियोगिता में जिले के 20 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रत्यय पांडेय ने शॉटपुट में स्वर्ण पदक हासिल किया. वहीं ऊंची कूद में शुभम कुमार ने रजत और 60 मीटर दौड़ में प्रतीक कुमार ने कांस्य पदक जीता.

तीनों खिलाड़ी पलामू जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत जमुने स्थित जीजीपीएस के विद्यार्थी हैं.


विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola