फायरिंग मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा पलामू कोर्ट में पेश
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा (फाइल फोटो)
गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा को कड़ी सुरक्षा के बीच पलामू कोर्ट में पेश किया गया. यह पेशी 2018-19 में हुई फायरिंग की घटना से जुड़ी है. कोर्ट की कार्यवाही के बाद उन्हें वापस चाईबासा जेल भेज दिया गया.
पलामू. शनिवार को कड़ी सुरक्षा के बीच चाईबासा जेल से रिया सिन्हा को पलामू कोर्ट लाया गया. पलामू व्यवहार न्यायालय स्थित एडीजे आठ की अदालत में पेशी के बाद उन्हें वापस चाईबासा जेल भेज दिया गया.
आपके शहर में
फायरिंग की घटना में आरोपी है रिया सिन्हा
अधिवक्ता चितरंजन पांडेय ने बताया कि रिया सिन्हा की अदालत में पेशी हुई. इसके बाद उसे वापस चाईबासा ले जाया गया.अधिवक्ता चितरंजन पांडेय ने बताया कि वर्ष 2018-19 में पलामू के पड़वा थाना क्षेत्र में फायरिंग की घटना हुई थी. इस मामले में गैंगस्टर सुजीत सिन्हा, रिया सिन्हा समेत कई लोगों को आरोपी बनाया गया था. इसी मामले में रिया सिन्हा की अदालत में पेशी हुयी.
ये भी पढ़ें: कड़ी सुरक्षा के बीच पथरा पहुंची गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की पत्नी रिया सिन्हा, शव देखते ही हुई भावुक
सुजीत सिन्हा की पुलिस मुठभेड़ में मौत
फिलहाल चाईबासा जेल में रिया सिन्हा मे बंद है. मालूम हो कि गैंगस्टर सुजीत सिन्हा की जामताड़ा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ में मौत हो गई थी. उसे साहिबगंज जेल से धनबाद जेल स्थानांतरित किया जा रहा था. इसी दौरान जामताड़ा क्षेत्र में पुलिस मुठभेड़ हुई थी. सुजीत सिन्हा के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पैरोल पर पलामू के हुसैनाबाद भी पहुंची थी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए