पलामू : सड़क दुर्घटना में घायलों को अस्पताल पहुंचाने वाले को डीसी-एसपी ने किया सम्मानित
युवक को सम्मानित करते डीसी और एसपी / Prabhat Khabar Network
छतरपुर के अनिल पासवान ने सड़क दुर्घटना में घायल महिला और बच्चों को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उनकी जान बचाई। जिला प्रशासन ने उनके इस मानवीय कार्य के लिए उन्हें ₹2000 का चेक देकर सम्मानित किया।
निखिल सिन्हा की रिपोर्ट
आपके शहर में
पलामू. सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाकर उसकी जान बचाने में मदद करने वाले व्यक्ति छतरपुर के अनिल पासवान को जिला प्रशासन की ओर से सम्मानित किया गया. डीसी दिलीप प्रताप सिंह शेखावत व एसपी कपिल चौधरी ने उनके मानवीय कार्य की सराहना करते हुए गुरुवार को डीसी कार्यालय में प्रोत्साहन राशि के तौर पर दो हजार रुपये का चेक प्रदान किया.
घायल महिला और बच्चों को पहुंचाया था हॉस्पिटल
बताया गया कि दो माह पूर्व छतरपुर जपला रोड में लरमी घाटी के समीप बाइक व ऑटो में टक्कर हो गयी थी. इस सड़क दुर्घटना में कई महिलाएं व बच्चे गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर पड़े थे. दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद अनिल पासवान ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से बिना देर किए सभी घायल को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. समय पर उपचार मिलने से घायल की स्थिति में सुधार हुआ. इस सराहनीय पहल को देखते हुए डीसी और एसपी ने उन्हें सम्मानित किया.
ये भी पढ़ें: पलामू : रबादा मोड़ के समीप अत्यधिक जल जमाव बनी आफत, राहगीर और ग्रामीण परेशान
मदद के लिए आगे आना चाहिए
अनिल पासवान ने कहा कि सड़क हादसे के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाना बेहद महत्वपूर्ण है. लोगों को दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद करने के लिए आगे आना चाहिए.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए